वन विभाग ने किया मृत नीलगाय को बरामद
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
गावां : वन विभाग ने पिहरा पश्चिमी पंचायत के खेरडा गांव से कुछ दूरी पर झाड़ी से एक नीलगाय को बरामद किया है. बताया जा रहा है कि पानी की खोज में नीलगाय गांव के करीब आ गयी थी. शनिवार की अल सुबह कुत्तों द्वारा दौड़ाने पर वह तेजी से जंगल की ओर भागी व […]
विज्ञापन
गावां : वन विभाग ने पिहरा पश्चिमी पंचायत के खेरडा गांव से कुछ दूरी पर झाड़ी से एक नीलगाय को बरामद किया है. बताया जा रहा है कि पानी की खोज में नीलगाय गांव के करीब आ गयी थी. शनिवार की अल सुबह कुत्तों द्वारा दौड़ाने पर वह तेजी से जंगल की ओर भागी व खेत की मेड़ से टकरा कर घायल हो गयी. आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना पर वनरक्षी पवन कुमार चौधरी पिहरा पहुंचे व मृत नीलगाय को कब्जे में ले लिया. उन्होंने कहा कि भागने के क्रम में चोट लगने से नीलगाय की मौत हुई है, उसे दफना दिया गया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन