बूथ को आकर्षक रूप से सजाया गया
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
वासेपुर वार्ड नंबर 14 के बूथ संख्या 81 को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है
विज्ञापन
संवाददाता, धनबाद,
छठे चरण में 25 मई को धनबाद लोकसभा में मतदान होना है. इसकी तैयारी चल रही है. मतदान को लेकर बूथों का आकर्षक बनाया जा रहा है. वासेपुर वार्ड नंबर 14 के बूथ संख्या 81 को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. बूथ पर बैलून लगाये जायेंगे. साथ ही कालीन बिछायी जायेगी. इसके साथ ही बूथ के बाहर फूलों के गमले लगाये जायेंगे. ताकि लोगों में मतदान को लेकर किसी तरह का उत्साह कम न हो. यह कार्य पूर्व पार्षद निसार आलम की ओर से किया जा रहा है. उन्होंने कहा : नये तरीके से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है. बूथ पर ठंडा पानी व शरबत का भी इंतजाम किया जा रहा है. धनबाद में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित : लोकसभा चुनाव को लेकर 25 मई को धनबाद जिला में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी माधवी मिश्रा ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है. इसके तहत किसी भी सरकारी, निजी व सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले कर्मियों को वेतन के साथ अवकाश देने का आदेश दिया गया है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन