Dhanbad News: 148 वाहनों पर करोड़ों का टैक्स बकाया

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस, 10 दिनों में भुगतान नहीं करने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. धनबाद जिला परिवहन कार्यालय ने 148 वाहन स्वामियों को बकाया राजस्व जमा करने को लेकर नोटिस जारी किया है. विभाग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि अंकेक्षण दल की जांच में वित्तीय वर्ष 2008-09 के दौरान कई व्यावसायिक वाहनों में राजस्व क्षति पायी गयी थी. इसके बाद संबंधित वाहन स्वामियों से बकाया राशि वसूलने का निर्देश दिया गया. सूची में शामिल सभी वाहन मालिकों को 10 दिनों के भीतर बकाया जमा करने को कहा गया है. निर्धारित समय में भुगतान नहीं होने पर मोटर वाहन अधिनियम 1988 और झारखंड मोटर वाहन कराधान अधिनियम 2001 के तहत कार्रवाई की जायेगी. परिवहन विभाग की सूची में कुल 148 वाहन शामिल है. इनमें 138 ट्रक, 6 मिनी बस और 4 बसें शामिल है. विभागीय आंकड़ों के अनुसार इन वाहनों पर कुल बकाया राशि करीब 1.15 करोड़ रुपये तक पहुंच रही है. सबसे अधिक बकाया बीआर17पी 7997 बस पर 1,85,823 रुपये है, जबकि कई ट्रकों पर 80 हजार रुपये से लेकर 1.30 लाख रुपये से अधिक की देनदारी है. सूची में बिहार और झारखंड दोनों राज्यों के रजिस्ट्रेशन वाले वाहन शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola