धनबाद होकर चलेगी तांबरम-बरौनी-तांबरम समर स्पेशल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
25 अप्रैल से 29 जून के बीच लगायेगी 10 फेरे
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, धनबाद,
गर्मी में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने तांबरम और बरौनी के बीच तांबरम-बरौनी-तांबरम स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. 23 अप्रैल को तांबरम से खुलने वाली ट्रेन संख्या 06061 समर स्पेशल ट्रेन 29 जून तक तांबरम-बरौनी-तांबरम के बीच 10 फेरे लगायेगी. रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 25 अप्रैल को ट्रेन संख्या 06061 शाम के 6.15 बजे तांबरम से खुलेगी. इसी तरह 2, 9, 16, 23 व 30 मई, 6, 13, 20 व 27 जून को ट्रेन संख्या 07061 तांबरम-बरौनी-तांबरम ट्रेन शाम के 6.15 बजे तांबरम से खुलेगी. तांबरम स्टेशन से खुलकर यह ट्रेन तीसरे दिन सुबह 7.05 बजे धनबाद पहुंचेगी. इसी तरह बरौनी से ट्रेन संख्या 06062 तांबरम-बरोनी-तांबरम 25 अप्रैल को रात 11:55 बजे खुलेगी. अगली सुबह 5.50 बजे धनबाद पहुंचेगी. बरौनी से यह ट्रेन 27 अप्रैल, 4, 11, 18, 25 मई, 1, 8, 15, 22 व 29 जून को तांबरम के लिए खुलेगी.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन