Dhanbad News : बलियापुर में सीसीटीवी फुटेज में दिखे आधा दर्जन संदिग्ध, कोई कह रहा अपराधी हैं, तो कोई कह रहा आतंकी

Updated:
विज्ञापन

क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा, भयभीत हैं लोग

विज्ञापन

आतंकी संगठन से जुड़े संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद धनबाद के लोग डर के साये में हैं. उन्हें इस बात का भय है कि कहीं उनके इलाके में आतंकी संगठन से जुड़े लोग, तो नहीं. सोमवार को बलियापुर थाना क्षेत्र के हटिया के समीप कुछ संदिग्धों का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है. इसमें करीब आधा दर्जन संदिग्ध नजर आ रहें हैं. मामले की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गयी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच भी की है. साथ ही आसपास के इलाके में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

कई तरह की हो रही चर्चा :

सीसीटीवी में करीब आधा दर्जन संदिग्ध दिखने के बाद बलियापुर से लेकर आसपास में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. इनमें से कुछ का चेहरा ढका हुआ है, सभी के हाथ में डंडा है. कुछ के कंधे पर हथियार जैसा कुछ टंगा हुआ है. सभी इधर उधर ताकते झांकते हैं. फिर गली में प्रवेश कर जाते हैं. यह गली दूसरी ओर निकलती है. सीसीटीवी फुटेज एक अप्रैल की रात करीब एक बजे का है. मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola