Dhanbad News : सामजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को एकजुट करेगा सूंड़ी समाज

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : सामजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को एकजुट करेगा सूंड़ी समाज

विज्ञापन

Dhanbad News : झारखंड सूंड़ी समाज कल्याण समिति का जिला वार्षिक सम्मेलन शुक्रवार को मैथन डैम गोगना में किया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मंडल व संचालन जिला महासचिव शैलेन मंडल ने किया. केंद्रीय अध्यक्ष कंसारी मंडल ने सूड़ी जाति को बंगाल की तर्ज पर झारखंड में भी अनुसूचित जाति का दर्जा देने के लिए सरकार पर दबाव बनाने पर बल दिया. सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया गया. केंद्रीय संरक्षिका रेखा मंडल ने संगठन में महिलाओं की भागीदारी को अत्यावश्यक बताया. जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मंडल ने कहा समाज में संगठन की बदौलत अनेक कुरीतियां कम हुई हैं. जामताड़ा से आये वीरेंद्र मंडल ने सांगठनिक मजबूती पर बल दिया.

जिला समिति हुई विस्तारित

इस दौरान जिला समिति का विस्तार किया गया. इस दौरान जिला के सभी प्रखंड, नगर अध्यक्ष व सचिव का चयन किया गया. सम्मेलन में मुख्य रूप से वीरेंद्र मंडल, गिरिडीह से राजेंद्र मंडल, रीना मंडल व बोकारो से सुभाष मंडल उपस्थित थे. मौके पर धरनीधर मंडल, सुनील मंडल, डॉ माधव मंडल, हिरेन मंडल, फटीक मंडल, पप्पू मंडल, अशोक मंडल, दिनेश मंडल, रीना मंडल, गौर मंडल, विजय मंडल, श्रीकांत मंडल, प्रकाश मंडल, धनंजय मंडल, सत्यजीत मंडल, प्रशांत मंडल, विष्णु मंडल, निर्मल मंडल, बबलू मंडल, सुशील मंडल, गणेश मंडल, दिजेन मंडल, मनीष साव, गौतम मंडल, पंकज मंडल, अमृत मंडल, रवि प्रकाश मंडल, तमाल मंडल, निमाई मंडल, मनिंद्र मंडल, प्रदीप मंडल, जय नारायण मंडल, परमेश्वर मंडल, समीर मंडल, संतोष मंडल, राजकुमार मंडल, राजेश मंडल आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola