बेटी घर से लापता हुई तो पिता ने फांसी लगा कर जान दे दी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आत्महत्या का मामला

विज्ञापन

निरसा.

निरसा थाना क्षेत्र की खुदिया तीन नंबर कॉलोनी आवासीय परिसर में रहने वाले हाइवा चालक सिकंदर शर्मा ने गुरुवार को अपने आवास में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर निरसा पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया. शव को बिहार के जमुई स्थित पैतृक गांव ले जाया गया. आसपास के लोगों ने कहा कि सिकंदर शर्मा की बेटी बुधवार की सुबह अचानक घर से लापता हो गयी तो उसने चारों ओर खोजबीन की. थाना में भी इसकी सूचना दी. कहीं से जब बेटी का पता नहीं चला तो वह खिन्न हो गया. बेटी के लापता होने के सदमे को सिकंदर बर्दाश्त नहीं कर सका और गुरुवार को उसने अपने घर में पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से झूल गया. उसकी पत्नी ने देखा तो हो हल्ला किया. तब तक उसकी जान जा चुकी थी. मृतक ने दो शादियां की थी. पहली पत्नी मृतक के पैतृक गांव में रहती है. वहीं दूसरी पत्नी के साथ वह खुदिया तीन नंबर आवासीय कॉलोनी में रहता था. उसकी दूसरी पत्नी से एक पुत्री एवं एक पुत्र है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola