Dhanbad News: एलएलबी की परीक्षा में कदाचार करती पकड़ायी छात्रा, एक्सपेल्ड

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: एलएलबी की परीक्षा में कदाचार करती पकड़ायी छात्रा, एक्सपेल्ड

Dhanbad News: एडमिट कार्ड के पीछे लिखे थे उत्तर, कई चिट बरामद

विज्ञापन

Dhanbad News: एडमिट कार्ड के पीछे लिखे थे उत्तर, कई चिट बरामद Dhanbad News: एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में मंगलवार को एलएलबी सेमेस्टर सिक्स की परीक्षा में कदाचार करते एक छात्रा को वीक्षक ने पकड़ा. द्वितीय पाली में इनडायरेक्ट टैक्स विषय की परीक्षा में पकड़ी गयी छात्रा को एक्सपेल्ड कर दिया गया. छात्रा बीएड ब्लॉक में कक्ष संख्या चार में परीक्षा दे रही थी. छात्रा की गतिविधि संदिग्ध पाये जाने पर वीक्षक ने उसकी तलाशी ली. इस दौरान उसके एडमिट कार्ड के पीछे पेंसिल से उत्तर लिखे पाये गये. जांच के दौरान छात्रा के पास से कई चिट मिसी. पायी गयी. इसके बाद छात्रा को केंद्राधीक्षक सह कॉलेज की प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी के समक्ष प्रस्तुत किया गया. विवि प्रशासन से विचार-विमर्श के बाद छात्रा को एक्सपेल्ड कर दिया गया तथा उसका एडमिट कार्ड जब्त कर लिया गया. एसएसएलएनटी कॉलेज में लॉ कॉलेज धनबाद का परीक्षा केंद्र बनाया है. इस दौरान लॉ कॉलेज के प्राचार्य प्रो कमल किशोर भी केंद्र पर मौजूद थे. प्राचार्या डॉ शर्मिला रानी ने कहा कि परीक्षा में कदाचार बर्दाश्त नहीं की जायेगी. आगे की परीक्षाएं भी पूरी सख्ती के साथ ली जायेंगी.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola