Dhanbad News : महाकुंभ को लेकर रेलवे ने की तैयारी, धनबाद होकर चलेगी स्पेशल ट्रेनें

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Dec 2024 12:53 AM

विज्ञापन

पुण्य स्नान के लिए प्रयागराज की यात्रा के लिए ये ट्रेनें चल रही है. हालांकि इन ट्रेनों में भीड़ के कारण सीट मिलनी थोड़ी मुश्किल होगी.

विज्ञापन

महाकुंभ मेले को लेकर रेलवे की ओर से तैयारी की गयी है. धनबाद स्टेशन होकर चलने वाली ट्रेनों के साथ ही स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाना है. पुण्य स्नान के लिए प्रयागराज की यात्रा के लिए ये ट्रेनें चल रही है. हालांकि इन ट्रेनों में भीड़ के कारण सीट मिलनी थोड़ी मुश्किल होगी.

धनबाद होकर प्रयागराज व प्रयागराज चौकी जाने वाली ट्रेन :

ट्रेन संख्या 12301/12302 हावड़ा-नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस (गया होकर) धनबाद में रात 7.55 बजे और प्रयागराज में रात 2.43 बजे, वापसी में रात 1.40 बजे प्रयागराज में और धनबाद में सुबह 6.33 बजे पहुंचती है. 12311/12312 हावड़ा-कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस रात 1.45 बजे धनबाद आती है, 10.40 बजे प्रयागराज पहुंचती है. वापसी में प्रयागराज में शाम 5.05 बजे आयेगी व देर रात 3.17 बजे धनबाद आती है. 12307/12308 हावड़ा-जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस देर रात 3.20 बजे धनबाद व दोपहर 12.15 बजे प्रयागराज पहुंचती है. वापसी में ट्रेन प्रयागराज में दोपहर 3.40 बजे व धनबाद रात 12.10 बजे पहुंचती है. 22307/22308 हावड़ा- बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस धनबाद में देर रात 3.20 बजे और प्रयागराज में दोपहर 12.15 बजे पहुंचती है और वापसी में दोपहर 3.40 बजे प्रयागराज में और धनबाद में देर रात 12.10 बजे आयेगी. 12381/12382 हावड़ा-नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस (गया होकर) धनबाद में 11.55 बजे और रात 9.35 बजे प्रयागराज पहुंचती है वापसी में प्रयागराज में देर रात 1.45 बजे और धनबाद में दोपहर 12 बजे पहुंचती है. 12323/12324 हावड़ा-बाड़मेरे-हावड़ा एक्सप्रेस रात 10.35 बजे धनबाद और 6.45 बजे प्रयागराज, वापसी में प्रयागराज में शाम 4.25 बजे और धनबाद में देर रात 1.15 बजे पहुंचती है. 12938/12937 हावड़ा-गांधीधाम-हावड़ा गरबा एक्सप्रेस धनबाद में देर रात 2.50 बजे व प्रयागराज में दिन के 11.30 बजे, वापसी में प्रयागराज में रात 10.05 बजे व धनबाद में सुबह 8.40 बजे पहुंचती है. 12987/12988 सियालदह-अजमेर सियालदह एक्सप्रेस धनबाद में देर रात 3.07 बजे व प्रयागराज में दिन के 11.50 बजे, वापसी में प्रयागराज में देर रात 1.50 बजे व धनबाद स्टेशन में 10.40 बजे आती है. 12496/12495 कोलकाता-बीकानेर-कोलकाता प्रताप एक्सप्रेस धनबाद में देर रात 2.50 बजे व दिन के प्रयागराज में 11.30 बजे वापसी में प्रयागराज में 10.05 बजे व धनबाद में सुबह 8.40 बजे पहुंचती है. 12319/12320 कोलकाता-ग्वालियर-कोलकाता एक्सप्रेस शाम 5.10 बजे धनबाद में व प्रयागराज में देर रात 12.45 बजे, वापसी में प्रयागराज में देर शाम 3.40 बजे व धनबाद में 11.37 बजे पहुंचती है. 12942/12941 आसनसोल-भावनगर-आसनसोल पारसनाथ एक्सप्रेस धनबाद में रात 8.48 बजे व प्रयागराज में सुबह 5.30 बजे, वापसी में प्रयागराज 10.05 बजे व धनबाद में सुबह 8.40 बजे पहुंचती है. 12321/12322 हावड़ा-सीएसएमटी मुंबई-हावड़ा मेल धनबाद में देर रात 3.40 बजे व प्रयागराज चौकी दोपहर 1.15 बजे, वापसी में प्रयागराज चौकी में शाम 7.30 बजे व धनबाद में सुबह 6 बजे पहुंचती है. 12175/12176 हावड़ा-ग्वालियर- हावड़ा चंबल एक्सप्रेस धनबाद में रात 10.15 बजे व प्रयागराज चौकी में सुबह 7.35 बजे, वापसी में प्रयागराज चौकी में 4.35 बजे व धनबाद में देर रात 2.25 बजे पहुंचती है. 12177/12178 हावड़ा-मथुरा-हावड़ा चम्बल एक्सप्रेस धनबाद में रात 10.15 बजे व प्रयागराज चौकी में सुबह 7.35 बजे, वापसी में प्रयागराज चौकी में शाम 4.35 बजे व धनबाद देर रात 2.25 बजे पहुंचती है. 20975/20976 हावड़ा-आगरा कैट-हावड़ा चम्बल एक्सप्रेस धनबाद में रात 10.15 बजे और प्रयागराज चौकी में सुबह 7.35 बजे, वापसी में प्रयागराज चौकी 4.35 बजे और वापसी देर रात 2.25 बजे पहुंचती है. 22912/22911 हावड़ा-इंदौर- हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस धनबाद में रात 10.15 बजे व प्रयागराज चौकी में सुबह 7.35 बजे, वापसी में प्रयागराज चौकी में शाम 4.35 बजे व धनबाद में रात 2.25 बजे पहुंचती है.

धनबाद स्टेशन होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन :

धनबाद स्टेशन होकर हावड़ा-टुंडला-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल चलेगी. ट्रेन संख्या 03023 हावड़ा-टुंडला स्पेशल 20, 22, 23, जनवरी 16, 19, 18, 20, फरवरी तक चलेगी. ट्रेन हावड़ा से देर रात 12.30 बजे प्रस्थान करेगी. ट्रेन संख्या 03024 टुंडला-हावड़ा स्पेशल 21, 23, 24 जनवरी, 17, 18, 19 व 21 फरवरी को चलेगी. टुंडला से यह ट्रेन दोपहर 11.20 बजे प्रस्थान करेगी.

ट्रेन संख्या 03025 हवड़ा-टुंडला स्पेशल 28 फरवरी को हावड़ा से सुबह 5.45 बजे प्रस्थान करेगी और ट्रेन संख्या 03026 टुंडला-हावड़ा स्पेशल एक मार्च को टुंडला से 11.20 बजे प्रस्थान करेगी. ट्रेन को 18 कोच के साथ चलाया जाना है. वातानुकूलित दो टियर के एक, वातानुकूलित 3 टियर के चार, स्लीपर के आठ, जीएस के तीन, एसएलआरटी के दो कोच के साथ ट्रेन चलेगी.

हावड़ा-भिमंड-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल चलेगी :

हावड़ा-भिमंड-हावड़ा कुंभ मेला स्पेशल धनबाद स्टेशन होकर चलेगी. ट्रेन को 18 कोच के साथ चलाया जाना है. वातानुकूलित दो टियर के एक, वातानुकूलित 3 टियर के चार, स्लीपर के आठ, जीएस के तीन, एसएलआरटी के दो कोच के साथ ट्रेन चलेगी. ट्रेन संख्या 03031 हावड़ा-भिंड स्पेशल एक, 18 जनवरी व 19 फरवरी को चलेगी. हावड़ा से रात 12.30 बजे प्रस्थान करेगी. ट्रेन संख्या 03032 भिंड-हावड़ा स्पेशल दो, 19 जनवरी व 20 फरवरी को चलेगी. ट्रेन भिंड से देर रात 3.30 बजे प्रस्थान करेगी. ट्रेन संख्या 03033 हावड़ा-भिंड स्पेशल 26 जनवरी को हावड़ा से रात 12.30 बजे प्रस्थान करेगी. ट्रेन संख्या 03034 भिंड-हावड़ा स्पेशल 27 जनवरी को भिंड से देर रात 3.30 बजे प्रस्थान करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola