विधानसभा चुनाव में जो हालात जमशेदपुर के थे, वही हालात आज धनबाद के, झरिया में बोले सरयू राय

सरयू राय ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं. कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जो हालात जमशेदपुर के थे, वैसे ही हालात धनबाद में हैं.
दामोदर बचाओ अभियान के प्रणेता जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय शनिवार को झरिया टैक्सी स्टैंड स्थित श्रीराम लॉज पहुंचे, जहां लोगों ने उनका स्वागत किया. श्री राय ने समर्थकों से मिलकर झरिया के पर्यावरण की स्थिति व सामाजिक, राजनीतिक हालातों का जायजा लिया.
धनबाद में स्वच्छ नेता की जरूरत : सरयू राय
इस दौरान विधायक श्री राय ने कहा कि धनबाद में स्वच्छ नेता की जरूरत है. कोयलांचल में पर्यावरण की स्थिति बिगड़ी है. इसके पीछे भ्रष्टाचार जिम्मेवार है. 2004 से दामोदर बचाव पर काम करते आ रहे हैं. आज दामोदर नदी की स्थिति सुधर गयी है.
धनबाद के लोगों के आग्रह पर यहां आना पड़ा
उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में 2019 के जो राजनीतिक हालात थे, वही हालात आज धनबाद के हैं. मुझे धनबाद के लोगों के आग्रह पर यहां आना पड़ा है. यदि धनबाद के लोग तन-मन- धन से मुझे सहयोग करने की मंशा रखते हैं, तो मैं चुनाव लड़ने पर विचार कर सकता हूं.
भाजपा को लोकसभा उम्मीदवार पर करना चाहिए पुनर्विचार
सरयू राय ने कहा कि भाजपा को यहां के लोकसभा उम्मीदवार के चयन पर पुनर्विचार करना चाहिए, नहीं तो आने वाले समय में धनबाद के लोग भाजपा को माफ नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा के अलावा अन्य पार्टियों के नेताओं से भी मैंने बात की है. कहा कि धनबाद की स्थिति को देखते हुए सभी दल स्वच्छ उम्मीदवार मैदान में उतारे, तभी स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है और धनबाद का समुचित विकास हो सकता है.
Also Read : सरयू राय बोले- धनबाद के लोगों का दबाव है, मैं चुनाव लडूं
मैं अपने समर्थकों के पीछे रहता हूं खड़ा
एक सवाल के जवाब में श्री राय ने कहा कि मैं अपने समर्थकों के पीछे खड़ा रहता हूं. यदि उन पर किसी प्रकार का संकट उत्पन्न होता है, तो मैं उनके लिए कहीं भी तैयार रहता हूं. उन्होंने कहा कि भाजपा भूख-भाई और भ्रष्टाचार की बात करती थी. लेकिन आज इस मजबूरी में भ्रष्टाचारियों को लोकसभा का टिकट देने को विवश है. इस पर आत्ममंथन करने की जरूरत है.
ये लोग थे मौजूद
मौके पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा, भारतीय जन मोर्चा के जिला अध्यक्ष उदय कुमार सिंह, शिवचरण शर्मा, उमाचरण रजवार, श्रीकांत अंबष्ठ, अखलाक अहमद, डॉ मनोज सिंह, अनिल जैन, हरि नारायण सिंह, डॉ एस हैदर, सत्यनारायण भोजगढ़िया, गिरिजा प्रसाद व अन्य मौजूद थे.
Also Read : जनता का ऋण चुकाना बाकी, जमशेदपुर पूर्वी से लड़ूंगा फिर से विधानसभा चुनाव
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




