धनबाद : अतिक्रमण हटाओ अभियान का दुकानदारों ने किया विरोध, टायर जलाकर किया सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

धनबाद में अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ फुटपाथ दुकानदार सोमवार को सड़क पर उतर आये. अभियान के विरोध में दुकानदारों ने सड़क जाम कर दिया.

विज्ञापन

धनबाद : धनबाद में अतिक्रमण हटाओ अभियान के खिलाफ फुटपाथ दुकानदार सोमवार को सड़क पर उतर आये. अभियान के विरोध में दुकानदारों ने सड़क जाम कर दिया. इस वजह से एनएच 32 पर काफी देर तक वाहनों की कतार लग गयी. धनबाद स्टेशन के समीप पिछले कुछ समय से अतिक्रमण हटाने के लिए चल रहे अभियान के दौरान सोमवार को आरपीएफ के जवानों ने कुछ दुकानदारों पर डंडा चला दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज दुकानदारों ने सड़क जाम कर दिया. दुकानदारों ने टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया, जिससे एनएच 32 पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी. काफी हंगामा के बाद धनबाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और सड़क जाम हटवाया. दुकानदारों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान आस-पास की दुकानें बंद रही.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola