दुकानदार ने युवकों पर फेंका गर्म तेल, चार झुलसे

Updated:
विज्ञापन

बेकारबांध में समोसा खरीदने को लेकर हुआ विवाद, बेकारबांध के गुप्तेश्वर टावर की समीप की घटना

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद,

धनबाद थाना क्षेत्र के बेकारबांध गुप्तेश्वर टावर के समीप समोसा खरीदने को लेकर हुए विवाद के बाद दुकानदार ने कढ़ाई का गर्म तेल युवकों पर फेंक दिया. इस घटना में चार युवक झुलस गये है. आनन-फानन में उन्हें एसएनएमएमसीएच लाया गया. जहां सभी का इलाज चल रहा है. झुलसे युवकों में बेकारबांध खटाल निवासी कुंदन यादव, विक्रम यादव (दोनों चचेरे भाई), भिस्तिपाड़ा निवासी सुमित यादव व बेकारबांध काली मंदिर निवासी पियूष पांडेय शामिल हैं. घायल युवकों ने बताया कि गुरुवार की रात लगभग आठ बजे वे बेकारबांध गुप्तेश्वर टावर स्थित बबलू भाई समोसा दुकान में गये थे. युवकों ने दुकानदार राहुल कुमार से समोसा मांगा. इसी बीच किसी बात को लेकर युवकों व दुकानदार के बीच विवाद शुरू हुआ. युवकों का आरोप है कि दुकानदार ने उन्हें मारने के लिए चाकू निकाल लिया. इसी बीच बात बढ़ी और दुकानदार राहुल ने उनपर कढ़ाई में रखा गर्म तेल फेंक दिया. इस घटना में युवक बुरी तरह झुलस गये हैं. दुकानदार और युवकों के बीच हुई मारपीट की घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. घटना के बाद से दुकानदार अपनी दुकान बंद कर फरार है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola