ePaper

शादी का प्रलोभन देकर युवती का यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 07 May 2024 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
शादी का प्रलोभन देकर युवती का यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

धनसार थाना क्षेत्र की एक युवती, पुराना बाजार के एक कपड़ा दुकान में काम करती थी. उसके साथ राजा भी उसी दुकान में काम करता था आरोपी

विज्ञापन

धनबाद

. बैंकमोड़ थाना की पुलिस ने युवती को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपी वासेपुर गणी कॉलोनी निवासी राजा खान को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि धनसार थाना क्षेत्र की एक युवती, पुराना बाजार के एक कपड़ा दुकान में काम करती थी. उसके साथ राजा भी उसी दुकान में काम करता था. काम के दौरान दोनों में प्रेम हुआ. वर्ष 2022 से लेकर अब तक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा. युवती ने शादी का दबाव बनाया तोख् वह मुकर गया. इसके बाद युवती ने बैंकमोड़ थाना में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी.

आर्म्स एक्ट का आरोपी गया जेल :

धनबाद. बैंकमोड़ थाना की पुलिस ने रविवार को आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी दिनेश गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि वह नन बेलेवल वारंट था. पुलिस को सूचना मिली कि दिनेश अपने घर मटकुरिया घूरनी जोड़िया में रह रहा है. पुलिस ने घर पर छापामारी की और वह पकड़ा गया.

वाहन से बकरी चुराकर भाग रहे थे चोर, लोगों ने खदेड़ा :

धनसार. धनसार थाना क्षेत्र के बेरा फुटबाॅल ग्राउंड में सोमवार को स्थानीय लोगों ने वाहन से बकरी चुराकर भाग रहे चोरों को खदेड़ दिया. चोरों को पकड़ने के लिए स्थानीय लोगों ने उनके वैन पर पत्थरबाजी भी की. इससे वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि चोर जोड़ाफाटक की ओर भाग निकले. इधर सूचना पाकर चांदमारी कांंटा के पास भी लोगों ने वैन को रोकना चाहा, लेकिन वैन वहां से भी तेज गति से भाग निकला. बताया जाता है कि पतराकुल्ही से वैन में सवार तीन चोरों ने दो बकरियां को चरने के दौरान उठाकर वाहन में लाद लिया. वहां स्थानीय लोगों ने खदेड़ा, तो बेरा ग्राउंड में बकरी चोरी करनी चाही. यहां स्थानीय लोगों ने वहां से भी खदेड़ दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola