Dhanbad News : पीएनएम कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर संगोष्ठी

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : पीएनएम कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर संगोष्ठी

विज्ञापन

Dhanbad News : पंडित नेहरू मेमोरियल कॉलेज में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. प्राचार्य डॉ डोमन हजाम ने कहा कि सड़क सुरक्षा हमारी जिम्मेवारी है. यातायात के नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटना को शून्य किया जा सकता है. दोपहिया पर हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए. निर्धारित गति सीमा को पालन कर दुर्घटना से बचा जा सकता है. कॉलेज के सभी शिक्षक तथा विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा का संकल्प लिया. मौके पर प्रो डॉ विनय कुमार वैद्य, प्रोफेसर नुनूराम सोरेन, शंकर कुमार, चीकू दास, प्रदीप दास, समीर, आदित्य, अभिषेक, काजल, खुशबू, रानी, ज्योति, बबीता आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola