DHANBAD NEWS: अपराधियों ने सिक्यूरिटी गार्ड पर किया हमला, घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
DHANBAD NEWS: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टील जामाडोबा कोलियरी में कार्यरत सिक्यूरिटी गार्ड राजेश यादव पर रविवार की रात अपराधियों ने हमला कर दिया. गार्ड घायल हो गया.
विज्ञापन
DHANBAD NEWS: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टील जामाडोबा कोलियरी में कार्यरत सिक्यूरिटी गार्ड राजेश यादव पर रविवार की रात अपराधियों ने हमला कर दिया. गार्ड घायल हो गया.
DHANBAD NEWS: जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टील जामाडोबा में कार्यरत सिक्यूरिटी गार्ड राजेश यादव पर रविवार की रात 9:30 बजे अपराधियों ने हमला कर दिया. राहगीरों ने घटना की सूचना टाटा स्टील कंट्रोल रूम को दी. इसके बाद जोड़ापोखर पुलिस व टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पहुंचे और घायल राजेश यादव को जामाडोबा में भर्ती कराया. वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है. अपराधियों की पिटाई से घायल गार्ड की नाक की हड्डी टूट गयी है. दायां हाथ क्रेक कर गया है.ड्यूटी जा रहा था गार्ड राजेश यादव
घायल राजेश ने बताया कि टाटा कोलियरी जामाडोबा में ड्यूटी करते हैं. रविवार की रात बाइक से ड्यूटी जा रहे थे. पंजाबी धौड़ा कम्यूनिटी सेंटर के पास छह-सात अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. इससे बुरी तरह जख्मी हो गये. सूचना मिलने पर यादव महासभा के अशोक यादव पहुंचे और घटना की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि पुलिस ने शीघ्र हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया, तो प्रदेश यादव महासभा एसएसपी से मिलेगी.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन