ePaper

DHANBAD NEWS : पुलिस अधिकारियों के साथ बाइक से निकले एसएसपी, पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

Updated at : 08 Oct 2024 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
DHANBAD NEWS : पुलिस अधिकारियों के साथ बाइक से निकले एसएसपी, पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

दुर्गा पूजा को लेकर धनबाद में सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता तैयारी

विज्ञापन

शहर के विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में एसएसपी एचपी जनार्दनन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. एसएसपी के नेतृत्व में बाइक पर सवार पुलिस अधिकारियों का दल पुलिस केंद्र से निकला. इसके बाद पुलिस अधिकारी हीरापुर, झारखंड मैदान, लुबी सर्कुलर रोड, सिटी सेंटर, बेकारबांध, रांगाटांड़, बैंकमोड़, धनसार चौक, नया बाजार, वासेपुर, पॉलिटेक्निक, भूली ए ब्लॉक, भरत चौक, पांडरपाला क्षेत्र के शमशेर नगर, इस्लामपुर, गोसिया मस्जिद, कुम्हारटोला , दास बस्ती टोला होते हुए विभिन्न पूजा पंडाल गये. इस दौरान सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम, डीएसपी ट्रैफिक अरविंद सिंह समेत कई पदाधिकारी व जवान मौजूद थे.

एसएसपी ने दिये कई निर्देश :

एसएसपी ने पूजा समिति के सदस्यों को कई निर्देश दिये. उन्होंने सुरक्षा को ले सजग रहने, पर्याप्त वॉलेंटियर नियुक्त करने काे कहा. बताया सभी जगहों पर पर्याप्त बल की तैनात कर दी गयी है. पूजा पंडालों व मेला की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जायेगी. शांतिपूर्ण पूजा के आयोजन में पुलिस मित्र की भूमिका को लेकर कहा कि दुर्गा पूजा में पूजा समिति के वालंटियरों को पुलिस मित्र का टीशर्ट दिया जायेगा. इसके माध्यम से श्रद्धालुओं को सहायता लेने में सहूलियत होगी.

सादे लिबास में मौजूद होंगे पुलिस अधिकारी व जवान :

एसएसपी ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे लिबास में बड़ी संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. शरारती तत्वों से सख्ती से निबटने के लिए पुलिस को हर समय तैयार रहने का निर्देश दिया गया है. किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी.

सोशल मीडिया पर रखी जायेगी नजर :

एसएसपी ने कहा की पुलिस की विशेष टीम सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर निगरानी रख रही है. किसी भी तरह के आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

एसएसपी की अपील : बच्चों की जेब में रखें नाम, पता व मोबाइल नंबर की पर्ची

दुर्गा पूजा के पंडालों व मेला में घूमने वाले श्रद्धालुओं से एसएसपी ने अपील की है कि अपने बच्चों की जेब में अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर एक पर्ची में लिखकर रख दें. वाहन को चिह्नित पार्किंग में ही लगायें. बाइक में डबल लॉक का इस्तेमाल करें. भीड़भाड़ में अपने कीमती सामानों और गहनों का ख्याल रखें. आम नागरिक किसी भी लावारिस वस्तु को न छूयें. किसी भी तरह के संदिग्ध व्यक्ति की सूचना हेल्पलाइन नंबर 112 या फिर पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 8210840901 अथवा 03262311217 पर जानकारी दें. सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखे जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola