ePaper

dhanbadnews: पोलिंग पार्टी के साथ रहेंगे सेक्टर पदाधिकारी : उपायुक्त

Updated at : 18 Nov 2024 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
dhanbadnews: पोलिंग पार्टी के साथ रहेंगे सेक्टर पदाधिकारी : उपायुक्त

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने कहा है कि सभी सेक्टर पदाधिकारी डिस्पैच सेंटर से इवीएम जमा होने तक, पोलिंग पार्टी के साथ रहेंगे. रविवार को न्यू टाउन हॉल में सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक में उपायुक्त ने उक्त बातें कहीं.

विज्ञापन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने कहा है कि सभी सेक्टर पदाधिकारी डिस्पैच सेंटर से इवीएम जमा होने तक, पोलिंग पार्टी के साथ रहेंगे. रविवार को न्यू टाउन हॉल में सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक में उपायुक्त ने उक्त बातें कहीं.

धनबाद.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने कहा है कि सभी सेक्टर पदाधिकारी डिस्पैच सेंटर से इवीएम जमा होने तक, पोलिंग पार्टी के साथ रहेंगे. रविवार को न्यू टाउन हॉल में सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक में उपायुक्त ने उक्त बातें कहीं. उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में पोलिंग पार्टी बिना संरक्षण के नहीं रहनी चाहिए. सभी पदाधिकारी 19 नवंबर को सुबह पांच बजे अपने संबंधित डिस्पैच सेंटर में रिपोर्टिंग करेंगे. वहां से इवीएम व अन्य सामग्री लेकर पोलिंग पार्टी को बूथों तक पहुंचाएंगे. जबकि रिजर्व इवीएम इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम में रखेंगे. सेक्टर पदाधिकारी अपने पास कंट्रोल रूम, निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, संबंधित थाना के फोन नंबर भी रखेंगे. मतदान के दिन लगातार अपने-अपने बूथों का भ्रमण करते रहेंगे. बूथ में कोई बाधा उत्पन्न होने पर तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित करेंगे. कहा कि सभी पदाधिकारी तत्परता से अपने दायित्व का निर्वहन करें. सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 5:30 बजे मॉक पोल कराना तथा सुबह 7:00 बजे से वोटिंग शुरू कराना सुनिश्चित करें.

तकनीकी गड़बड़ी पर इवीएम को तत्काल बदल दें

किसी मतदान केंद्र में इवीएम में तकनीकी गड़बड़ी उत्पन्न होने पर तुरंत उसे रिप्लेस करें. रिप्लेसमेंट की रिपोर्ट निर्वाची पदाधिकारी को दें. साथ ही इवीएम का नंबर कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएं. उन्होंने सभी मतदान केंद्रों में एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी सुनिश्चित कराने, कतार मैनेजमेंट, मतदान केंद्रों में मतदान की गोपनीय बरतने, हर दो घंटे के अंतराल में मतदान प्रतिशत की सूचना देने, मोबाइल फोन लेकर किसी को बूथ में प्रवेश नहीं करने देने आदि दिशा निर्देश दिए.

मतदान के बाद बिना रुके इवीएम लेकर स्ट्रांग रूम पहुंचें पोलिंग पार्टी

वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने सभी को समय पर मतदान केंद्रों में पहुंचने, वर्दी पहनकर मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं करने का निर्देश दिया. कहा कि मतदान संपन्न होने के बाद सेक्टर पुलिस पदाधिकारी पोलिंग पार्टी के साथ मतदान केंद्र से इवीएम लेकर, निर्धारित वाहन से, बिना बीच में रुके, निर्धारित रूट से सीधे कृषि बाजार समिति पहुंचेंगे. उन्होंने इवीएम को कड़ी सुरक्षा में रखने का निर्देश दिया. इसके अलावा विभिन्न प्रपत्रों को भरने आदी की जानकारी दी गयी. बैठक में डीडीसी सादात अनवर, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, एलआरडीसी दिलीप कुमार महतो, अपर नगर आयुक्त कमलेश्वर नारायण, डीएसपी डीएन बंका, डीएसपी सुमित कुमार, मास्टर ट्रेनर दिलीप कुमार कर्ण, राजकुमार वर्मा, कुमार वंदन, सभी सेक्टर पदाधिकारी व सेक्टर पुलिस पदाधिकारी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola