सरयू राय लड़ेंगे धनबाद से लोकसभा चुनाव !

Updated at : 11 Mar 2024 2:17 AM (IST)
विज्ञापन
सरयू राय लड़ेंगे धनबाद से लोकसभा चुनाव !

सरयू राय का नाम धनबाद लोकसभा के लिए नया नहीं है. दामोदर बचाओ अभियान के जरिये श्री राय लंबे समय से धनबाद में सक्रिय रहे हैं.

विज्ञापन

भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को जमशेदपुर में हुआ. लोकसभा चुनाव में पार्टी के कदम को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में भाजमो बोकारो जिलाध्यक्ष पंकज राय व धनबाद जिलाध्यक्ष उदय सिंह ने जहां सरयू राय को धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा, वहीं कई सदस्यों ने जमशेदपुर सीट से बतौर उम्मीदवार बनने की बात कही. श्री राय किस लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनेंगे, इसके लिए एक कमेटी बनायी गयी. कमेटी में राम नारायण शर्मा, आशीष शीतल मुंडा व पीएन सिंह को शामिल किया गया है. कमेटी एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट देगी.

करते रहे हैं दौरा व चुनाव लड़ने का खंडन

धनबाद लोकसभा क्षेत्र में सरयू राय हाल के दिनों में सक्रिय रहे हैं. धनबाद लोकसभा क्षेत्र के कई विधानसभा क्षेत्र में निजी कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की है. बीच में मौजूदा सांसद पशुपतिनाथ सिंह व सरयू राय के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिली थी. दोनों ने मर्यादित भाषा में एक दूसरे पर निशाना साधा था. लेकिन, सरयू राय हर बार धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की खबर का खंडन भी करते रहे हैं. लेकिन, पिछले दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर भाजमो की कमेटी का धनबाद लोस क्षेत्र में दौरा के बाद फिर से चर्चा होने लगी थी कि सरयू राय धनबाद लोकसभा सीट से किस्मत आजमा सकते हैं.

दामोदर बचाओ अभियान को लेकर धनबाद में रहे हैं सक्रिय

सरयू राय का नाम धनबाद लोकसभा के लिए नया नहीं है. दामोदर बचाओ अभियान के जरिये श्री राय लंबे समय से धनबाद में सक्रिय रहे हैं. बोकारो, चंदनकियारी, धनबाद समेत हर विस क्षेत्र में दामोदर बचाओ अभियान की कमेटी कार्यरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola