Dhanbad News: सड़क हादसे में सरायढेला के जमीन कारोबारी की मौत

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: सड़क हादसे में सरायढेला के जमीन कारोबारी की मौत

Dhanbad News: हीरापुर पटेल चौक के समीप अनियंत्रित कार पलटी

विज्ञापन

Dhanbad News: हीरापुर पटेल चौक के समीप अनियंत्रित कार पलटीशिवम आनंद का फाइल फोटो.

Dhanbad News: हीरापुर पटेल चौक के पास धनबाद-स्टील गेट मार्ग पर गुरुवार को तड़के चार बजे सड़क दुर्घटना में सरायढेला बैंक कॉलोनी निवासी शिवम आनंद (24) की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही धनबाद थाना की पुलिस पहुंची और युवक को उठा कर 108 एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच भेजा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. शिवम जमीन कारोबार से जुड़ा था. वह अपनी कार (जेएच 10 सीइ 2371) से रणधीर वर्मा चौक से सरायढेला की ओर जा रहा था. इसी दौरान पटेल चौक के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाडर पर चढ़ कर पलट गयी.

रात आठ बजे घर से निकला था शिवम, आइएसएम के पास खायी थी बिरयानी

शिवम के पिता राजेश कुमार सिंह ने सरायढेला पुलिस को दिये फर्द बयान में बताया कि बुधवार की रात लगभग आठ बजे शिवम आनंद घर से अपनी कार लेकर निकला था. वह अपने दोस्त राहुल हर्षवर्धन के साथ आइएसएम के समीप एक होटल में बिरयानी खाने गया था. दोस्त ने बताया कि खाना खाने के बाद वह कार से वापस लौट गया. वहीं सुबह पुलिस ने बेटे के मृत होने की सूचना दी. सरायढेला पुलिस ने फर्द बयान लेने के बाद शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.

सीसीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार तेज गति होने की वजह से कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर पर चढ़ी और बिजली पोल से टकरा कर पलट गयी. इससे युवक की मौत हो गयी. पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार जब्त कर ली है. मामले में पुलिस स्टेशन रोड से पुलिस लाइन तक सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola