विधायक मद से सामुदायिक भवन का निर्माण सेल ने रोका

विधायक मद का काम रोका
सेल जीतपुर कोलियरी के निकट रामलीला मैदान में सेल की जमीन पर झरिया विधायक का शिलापट लगा कर सामुदायिक भवन बनाने के लिए की जा रही नींव खुदाई पर सेल प्रबंधन ने रोक लगा दी है. दो युवक छोटू व गुड़ु के खिलाफ जोड़ापोखर थाना मेंं शिकायत की है. इस संबंध में सेल के टाउन डिपार्टमेंट के अधिकारी विद्या भूषण पांडेय ने कहा कि उक्त जमीन सेल की है. स्थानीय युवकों द्वारा बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए ही काम शुरू कर दिया गया है. छोटू नामक युवक का कहना है कि सामुदायिक भवन विधायक मद से बनाया जा रहा है, जिसे रोक दिया गया है. विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को मामले की जानकारी दे दी गयी है. इधर शिकायत मिलने के बाद जोड़ापोखर पुलिस ने फिलहाल काम बंद करा दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




