– सेंद्रा चेकपोस्ट में कार से 1.95 लाख रुपये जब्त
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के दौरान लगभग दो लाख रुपये जब्त किये
विज्ञापन
लोयाबाद.
लोयाबाद थाना क्षेत्र के सेंद्रा चेकपोस्ट में मंगलवार को एफएसटी ने जांच के दौरान एक कार से एक लाख 95 हजार रुपए नगदी जब्त की. जब्त रुपये की पुलिस जांच कर रही है. पुलिस ने रुपये ले जा रहे निचितपुर ईस्ट बसेरिया निवासी कन्हैया कुमार से पूछताछ की. उसने बताया कि पिताजी का पैसा है, बैंकमोड़ बैंक में पैसे जमा करने के लिए ले जा रहा था, तभी सेंद्रा में चेकपोस्ट पर पुलिस ने पकड़ लिया. लोयाबाद थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने बताया कि चेकपोस्ट पर दंडाधिकारी अक्षय कुमार और एएसआइ दिग्विजय नारायण सिंह की निगरानी में पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी. उसी दौरान डेढ़ बजे जांच के कार से रुपए बरामद किये गये. जांच में कागजात सही पाये जाने पर पैसे लौटा दिये जायेंगे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन