ओबी गिराने जयरामपुर-बरारी मार्ग हुआ बंद, ग्रामीणों में आक्रोश

Updated:
विज्ञापन

जल्द रास्ता चालू नहीं करने पर आंदोलन की दी चेतावनी

विज्ञापन

लोदना.

बीसीसीएल लोदना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की रात जयरामपुर सुशी आउटसोर्सिंग परियोजना का ओबी व पत्थर जयरामपुर पांच नंबर के पास गिराने से जयरामपुर-बरारी मार्ग बंद हो गया है. इससे प्रबंधन के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश है. इसके कारण लोगों को दो किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर बागडिगी पुल, लोदना मोड़ होकर बरारी और मोदीभिठा आवागमन करना पड़ रहा है. इससे ग्रामीणों में रोष है. ग्रामीणों का कहना है कि विरोध करने पर ग्रामीणों पर झूठा केस दर्ज करा दिया जाता है. प्रबंधन द्वारा जान बूझकर रास्ता बंद कर दिया है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि शीघ्र रास्ते को नहीं खोला गया तो आंदोलन को विवश होंगे. रविवार को ग्रामीणों ने अलकडीहा ओपी पहुंच कर ओपी प्रभारी को मामले की जानकारी दी. जल्द रास्ता से ओबी हटाने की मांग की है. ओपी प्रभारी ए रोशन ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि रास्ता बंद नहीं होने दिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola