Dhanbad News : आरजेकेएस के लिए श्रमिक हित सर्वोपरि : आसनी सिंह

Updated at : 25 Feb 2025 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : आरजेकेएस के लिए श्रमिक हित सर्वोपरि : आसनी सिंह

बीके झा व अरुण पांडे समेत बड़ी संख्या में बीसीसीएल कर्मी संगठन में हुए शामिल

विज्ञापन

राष्ट्रीय जनता कामगार संघ (आरजेकेएस) का मिलन समारोह सोमवार को कोयला नगर स्थित जुबली हॉल में हुआ. इसमें मुख्य अतिथि धनबाद की पूर्व मेयर सह राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की अध्यक्ष इंदु सिंह व महामंत्री आसनी सिंह की उपस्थिति में बीके झा व अरुण प्रकाश पांडेय समेत बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन के कई कर्मियों ने आरजेकेएस की सदस्यता ग्रहण की. गौरतलब है कि बीके झा व अरुण पांडेय ने कुछ दिन पूर्व में ही जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) के कोयला भवन शाखा अध्यक्ष व सचिव पद से इस्तीफा दे दिया था. वह पिछले एक दशक से जमसं के सक्रिय पदाधिकारी थे. मौके पर आसनी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के लिए श्रमिक हित सर्वोपरि है. बीसीसीएल प्रबंधन को अपने कर्मियों का मूल अधिकार हर हाल में देना होगा. इसके लिए हमारा संगठन आरजेकेएस किसी भी लड़ाई के लिए सक्षम है. कार्यक्रम के शुरुआत में अरुण पांडेय व बीके झा ने 51 किलो के माला व तलवार भेंट कर अध्यक्ष इंदु सिंह व महामंत्री आसनी सिंह का स्वागत किया. कार्यक्रम में ही बड़ी संख्या में बीसीसीएल कर्मियों ने जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) छोड़ राष्ट्रीय जनता कामगार संघ की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर कोयला भवन शाखा के अध्यक्ष कौशिक चटर्जी, सचिव दरोगा महतो, उपाध्यक्ष पवन कुमार चौधरी, सांतनु बनर्जी, अनिल कुमार पांडेय, राम खेलावन शर्मा, क्षेत्रीय सचिव सुनील कुमार सिंह, संगठन सचिव हेमंत कुमार, सतीश कुमार पांडेय, सुमंत कुमार कुर्मी, सुमित रंजन, संदीप रॉय, जेएम के अड्डीसन, राजकुमार, सुरभि सिंह, मुन्नी देवी, रिंकू कुमारी, रीना कुमारी, प्रकाश कुमार आदि मौजूद थे.

बीसीसीएल डीपी को सौंपा ज्ञापन :

कार्यक्रम के पश्चात आरजेकेएस अध्यक्ष इंदु सिंह व महामंत्री आसनी सिंह बीसीसीएल के निदेशक (कार्मिक) मुरली कृष्ण रमैया से कोयला भवन में मिलीं. श्रमिकों की समस्याओं से संबंधित एक मांगपत्र भी सौंपा.

मजदूरों के हक की लड़ाई रहेगी जारी : अरुण पांडेय

अरुण पांडेय ने आरजेकेएस की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि मजदूरों के न्याय व अधिकारी के लिए उनकी लड़ाई हमेशा जारी रहेगी. बीसीसीएल कर्मियों का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. मजदूरों के शोषण के विरुद्ध संगठन के माध्यम से कोलियरी व एरिया से लेकर कंपनी मुख्यालय तक लड़ाई लड़ी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola