DHANBAD NEWS : भुईंफोड़ मोड़ से बिनोद बिहारी चौक तक बनेगी फोर लेन सड़क

Updated:
विज्ञापन

डीपीआर बनाने में जुटा आरसीडी, 45 मीटर चौड़ी होगी सड़क, सड़क पर अतिक्रमण हटाने के लिए आमसूचना जारी

विज्ञापन

भुईंफोड़ मोड़ से बिनोद बिहारी चौक तक फोर लेन सड़क बनेगी. पथ निर्माण विभाग इसका डीपीआर बना रहा है. यह सड़क 45 मीटर चौड़ी होगी. सोमवार को पथ निर्माण विभाग ने सड़क पर अतिक्रमण करनेवालों के खिलाफ आम सूचना जारी की है. पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद ने बताया कि आम सूचना के बाद भी अगर लोग अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, तो उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल, धनबाद अंतर्गत भुईंफोड़ मोड़ से विनोद बिहारी चौक (बलियापुर) पथ का चौड़ीकरण कार्य किया जाना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola