Dhanbad News: अस्पताल में शव को चूहों ने कुतरा, परिजनों ने काटा बवाल

Updated at : 14 Nov 2024 10:08 AM (IST)
विज्ञापन
dhanbad asrfi hospital

dhanbad asrfi hospital

Dhanbad News : धनबाद के असर्फी अस्पताल में मोर्चरी में रखे एक शव को चूहों ने कुतर दिया. इसके बाद परिजन जब शव लेने के लिए अस्पताल पहुंचे यह देख कर परिजन आक्रोशित हो गए.

विज्ञापन

Dhanbad News : धनबाद सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह स्थित असर्फी अस्पताल में मोर्चरी के बाहर रखे शव को चूहाें द्वारा कुतरने के बाद गुरुवार की सुबह परिजनों ने जमकर हंगामा हुआ. पुलिस मौके पर पहुंच को परिजनों को शांत कराने में जुटी है.

मृतक को सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के बाद लाया गया था असर्फी अस्पताल

सड़क दुर्घटना में घायल गिरिडीह के जमुआ निवासी बोधी मंडल काे बुधवार को इलाज कराने असर्फी अस्पताल लाया गया था. घर के बाहर गिरने की वजह से घायल हो गए थे और फिर उन्हें भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई .जिसके बाद शव को अस्पताल प्रबंधन ने मोर्चरी में रखवा दिया. गुरुवार की अहले सुबह जब परिजन शव लेने पहुंचे तो देखा कि मृत व्यक्ति के अंग (कान, नाक व पैर) को चूहों ने कुतुर दिया है. यह देख परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया. हंगामे की सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित परिजनों को शांत कराने में जुटी हुई है. मृत व्यक्ति के परिजन ने अस्पातल पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

Also Read: Jharkhand News: फर्जी पेपर बनवा कर बेची गई 100 करोड़ की वनभूमि, प्रभात खबर ने किया था भंडाफोड़

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola