रणधीर वर्मा शहादत दिवस पर धनबाद में बोले राज्यपाल संतोष गंगवार – राष्ट्र सेवा ही सबसे बड़ा धर्म

Updated:
विज्ञापन

रणधीर वर्मा को श्रद्धांजलि देते झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार.

Randhir Verma Martyrdom Day: धनबाद के जांबाज एसपी रहे रणधीप प्रसाद सिंह का शहादत दिवस मनाया गया. समारोह को संबोधित करते हुए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि युवाओं और पुलिसकर्मियों को रणधीर प्रसाद से प्रेरणा लेनी चाहिए.

विज्ञापन

Randhir Verma Martyrdom Day|धनबाद, संजीव झा : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा है कि राष्ट्र सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है. धनबाद के जांबाज शहीद पुलिस अधीक्षक (एसपी) रणधीर प्रसाद वर्मा ने इसे बखूबी निभाया. वे एक बलिदानी थे. आज के युवा उनसे प्रेरणा लें. उनसे कुछ सीखें. उनके आदर्शों को आत्मसात करें. शुक्रवार (3 जनवरी 2025) को शहीद एसपी रणधीर प्रसाद वर्मा के 34वें शहादत दिवस समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने ये बातें कहीं. समारोह की अध्यक्षता सांसद ढुलू महतो ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन

राज्यपाल बोले – शहादत को भूलने की नहीं, याद रखने की जरूरत

राज्यपाल ने कहा कि शहादत को भूलने की जरूरत नहीं है. इसे याद रखने की जरूरत है. स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में झारखंड के लोगों का बड़ा योगदान रहा है. रणधीर प्रसाद वर्मा की शहादत झारखंड ही नहीं, पूरे देश के पुलिसकर्मियों के लिए अनुकरणीय है. पूरे देश के पुलिस वालों, युवाओं के लिए वे प्रेरणास्रोत हैं.

रणधीर प्रसाद वर्मा के शहादत कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि

रणधीर प्रसाद वर्मा ने पंजाब में आतंकवादियों से लिया था लोहा

राज्यपाल ने कहा कि रणधीर प्रसाद वर्मा ने पंजाब के आतंकवादियों से उस वक्त लोहा लिया था, जब देश में आतंकवाद चरम पर था. राष्ट्र निर्माण में रणधीर वर्मा जैसे बलिदानी पुलिस अधिकारी की बड़ी भूमिका है. उनकी शहादत गर्व की बात है. उनकी याद में भारत सरकार ने डाक टिकट तक जारी किया.

रणधीर प्रसाद वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते

‘दूसरे राज्यों के साथ कदम से कदम मिला कर चल रहा झारखंड’

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि उनको झारखंड आये अभी चंद माह ही हुए हैं. वह यहां के इतिहास को पढ़ रहे हैं. प्रगति की जानकारी ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड सही दिशा में जा रहा है. राष्ट्र की प्रगति में दूसरे राज्यों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है. झारखंड का इतिहास भी बहुत गौरवशाली रहा है.

इसे भी पढ़ें

पलामू में कोहरे का कहर, बस-ट्रक की सीधी टक्कर, में 3 यात्रियों की मौत की खबर, दर्जनों घायल

Hemant Soren Gift: मंईयां सम्मान की लाभुकों को जनवरी में 2500 नहीं, 5000 रुपए देगी हेमंत सोरेन सरकार

Crime News : धनबाद में मृत मिली महिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

3 जनवरी 2025 को रांची, हजारीबाग, बोकारो समेत झारखंड के 24 जिलों में पेट्रोल की कीमत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola