dhanbad news : जनता को लूट रही है भाजपा : जलेश्वर महतो

Updated:
विज्ञापन

dhanbad news : राजू यादव का शहादत दिवस मनाया गया

विज्ञापन

राजू यादव की 33वीं पुण्यतिथि पर जुटे कई संगठन dhanbad news : लोयाबाद मोड़ स्थित राजू यादव चौक पर गुरुवार को राजू यादव की 33वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. स्व यादव की प्रतिमा पर सर्वप्रथम उनकी पत्नी पूर्व मंत्री आबो देवी व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने माल्यार्पण किया. अध्यक्षता सुरेश यादव व संचालन मुकेश पासवान ने किया. कार्यक्रम में जलेश्वर महतो ने कहा कि स्व राजू यादव की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता. गरीब व आम लोगों के लिए वह काम करते थे. उन्होंने जनता की सेवा के लिए अपनी जान दे दी. उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को लूटने का काम कर रही है. कोयला मंत्री सिर्फ आश्वासन देने यहां आते हैं. भाजपा गरीबों को सिर्फ ठगना जानती है. झारखंड की गठबंधन सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है. आबो देवी ने कहा कि मेरे पति देशहित में कार्य कर रहे थे, लेकिन दुश्मनों को नागवार गुजरा और उनकी निर्मम हत्या करवा दी गयी. कार्यक्रम में राजद के अवधेश यादव, कांग्रेस के जिला महासचिव राजकुमार महतो, असलम मंसूरी, लोयाबाद मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष इम्तियाज अहमद, राकोमयू के संयुक्त महामंत्री रवि चौबे, बिजेंद्र पासवान, राजेंद्र पासवान, कृपाशंकर सिंह, सुरेश यादव ,मुन्ना यादव, शिवशंकर यादव आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola