DHANBAD NEWS : राज सिन्हा की अर्द्धांगिनी के लिए मुश्किल था जीत की खुशी शब्दों में बयां कर पाना

Updated:
विज्ञापन

कहा- जनता के प्यार व बड़ों के आशीष से हुई विधायक जी की जीत

विज्ञापन

जीत की खुशी जब शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल हो, तो वह चेहरे से झलकती है. ऐसी ही खुशी धनबाद विधायक राज सिन्हा की पत्नी विनीता सिन्हा के चेहरे पर दिखी. प्रभात खबर की इस संवाददाता ने जब उनसे जानना चाहा कि विधायक राज सिन्हा की जीत में सबसे ज्यादा किसका योगदान मानती हैं, तो मुस्कुराते हुए कहती हैं सबसे पहले ईश्वर के प्रति आभार. जनता के प्यार व बड़ों का आशीष है विधायक जी की जीत हुई. इस बार चौथी बार विधानसभा का टिकट मिला था. पहली बार 2009 में टिकट मिला था. उस वक्त बहुत कम मार्जिन (783) से हार गये थे. उसके बाद लगातार तीन बार उनकी जीत हुई. टिकट मिलने को लेकर जब अटकलें चल रही थी, उस समय के समीकरण पर कहती हैं थोड़ा तनाव, तो था, लेकिन एक पत्नी अपने पति की जीत के लिए हमेशा आशान्वित रहती है. सकारात्मक रहती है.

विधायक जी कभी तनाव में नहीं आये :

विनीता ने कहा कि विधायक जी भी कभी तनाव में नहीं आये. उन्हें हमेशा जनता के बीच, उनके दुख सुख में साथ पाया. घर आने पर सबसे पहले पूजा घर जाकर भगवान के चरणों में नतमस्तक होंगे. उसके बाद भैया भाभी के चरण छूकर आशीर्वाद लेंगे. सुबह घर से निकलते वक्त इन्हें गुड़ खिलाकर विदा किया था. जीत के प्रति आश्वस्त थी. विधायक राज सिन्हा की बिटिया श्रेया राज कहती हैं पापा कि मेहनत सार्थक हुई. उनकी हैट्रिक जीत पर पूरा परिवार खुश है. जनता के प्रति बहुत आभार, जिन्होंने विश्वास जताया, प्यार दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola