व्यवस्था सुधारने पर रेलवे खर्च करेगा करोड़ों रुपये

Updated:
विज्ञापन

दुरुस्त होंगी कॉलोनी की सड़कें, अस्पताल, रनिंग रूम की होगी मरम्मत, बिछेगी नयी पाइपलाइन

विज्ञापन

संवाददाता, धनबाद.

धनबाद रेल मंडल में अलग-अलग कार्य होने हैं. इसमें मरम्मत कार्य से लेकर सड़क निर्माण कार्य तक शामिल हैं. इसकी तैयारी की गयी है. गझंडी के अधीन पहाड़पुर एवं बंधुआ स्टेशन पर कॉलोनी सड़क की मरम्मत के लिए 29 लाख 99 हजार 934 का प्राक्कलन तैयार किया गया है, गोमो के निरीक्षकों के लिए रिक्त रनिंग रूम के वर्तमान पुराने एवं नये भवन का क्रू लॉबी, मुख्य क्रू नियंत्रण कार्यालय, भंडार कक्ष एवं विश्रामालय में नवीनीकरण मरम्मत एवं परिवर्तन होना है. इसके लिए 24 लाख 96 हजार का प्राक्कलन तैयार हुआ है. गोमो के उत्तर दक्षिण साइड में रेलवे अस्पताल की मरम्मत होनी है. इसके लिए 24 लाख 91 हजार का प्राक्कलन तैयार किया गया है. पहाड़पुर-टनकुपा एवं बंधुआ में गंग हॅट की मरम्मत के लिए 24 लाख 41 हजार, पहाड़पुर में जल बहाव प्रणाली के साथ नाली का सुधार के लिए 24 लाख 96 हजार, कृष्ण शीला में स्टाफ क्वार्टरों का सुधार पर 79 लाख 43 हजार, चोपन के अधीन सोन नदी से फिल्टर हाउस चोपन तक वर्तमान पाइपलाइन की जगह नयी पाइपलाइन का काम दो करोड़ 29 लाख, बरकाकाना स्टेशन पर आंतरिक भाग प्रतीक्षालय, शौचालय का सुधार एवं सहायक कार्य होना है. इसके लिए एक करोड़ 51 लाख 34 हजार के प्राक्कलन तैयार किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola