ऑफिसर्स कॉलोनी के बंद आवास से दो लाख की संपत्ति चोरी
Updated at : 05 May 2024 12:29 AM (IST)
विज्ञापन

चिरकुंडा थाना क्षेत्र के बाबूडंगाल स्थित बीसीसीएल ऑफिसर्स कॉलोनी में अर्चना सिंह के बंद आवास से शुक्रवार की रात चोरों ने 70 हजार रुपये नकद समेत करीब दो लाख की जेवरात चोरी कर ली.
विज्ञापन
चिरकुंडा.
चिरकुंडा थाना क्षेत्र के बाबूडंगाल स्थित बीसीसीएल ऑफिसर्स कॉलोनी में अर्चना सिंह के बंद आवास से शुक्रवार की रात चोरों ने 70 हजार रुपये नकद समेत करीब दो लाख की जेवरात चोरी कर ली. इस संबंध में गृहस्वामिनी अर्चना सिंह ने चिरकुंडा थाना में शिकायत की है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.शादी में गांव गया था पूरा परिवार :
अर्चना सिंह ने पुलिस को बताया कि वे लोग परिवार अपनी बहन की शादी में 23 अप्रैल को गांव गये थे. पड़ोसी विनोद कुमार ने शनिवार की सुबह फोन कर बताया कि आवास का ताला टूटा हुआ था. शनिवार शाम कॉलोनी पहुंची तो आवास के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था. चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर सभी सामान को तितर-बितर कर दिया. अलमारी में रखे 70 हजार रुपये नकद, 14 चांदी के सिक्के, सोने के दो नाक के आभूषण, एक कंगन, एक सोने की अंगुठी, सोने के कटे हुए टुकड़े व दो पीस चांदी के पायल व अन्य सामान ले गये. करीब दो लाख की संपत्ति चोरी हुई है. चिरकुंडा थाना प्रभारी सुनील सिंह ने घटनास्थल पहुंच कर अर्चना सिंह से पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि छापेमारी जारी है. जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




