सलानपुर ने मंडौर को 1-0 से हराकर जीती पुना महतो ट्रॉफी, सचिन बने मैन ऑफ द मैच

Updated:
विज्ञापन

पुना महतो ट्राफी देते प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, सांसद ढुलू महतो और विधायक शत्रुघ्न महतो

चिटाहीधाम में आयोजित पुना महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में सलानपुर ने मंडौर को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया.

विज्ञापन

बरोरा. स्व. पुना महतो सेवा संस्थान की ओर से चिटाहीधाम स्थित श्रीश्री रामराज मंदिर फुटबॉल मैदान में आयोजित स्व. पुना महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को भव्य समापन हुआ. फाइनल मुकाबले में एएसबी क्लब सलानपुर (कतरास) ने जेएमडी क्लब मंडौर (ढांगी) को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. सलानपुर की टीम ने निर्णायक गोल कर जीत दर्ज की. मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, विशिष्ट अतिथि धनबाद सांसद ढुलू महतो और बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

सचिन महतो बने मैन ऑफ द मैच

एएसबी क्लब सलानपुर के सचिन महतो को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. वहीं जेएमडी क्लब के दीपू कुमार को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया.

कार्यक्रम की शुरुआत स्व. पुना महतो के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गयी.

खिलाड़ियों को योजनाओं का लाभ लेने की अपील

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि जो खेलेगा, वही खिलेगा. ईमानदारी से किया गया कोई भी कार्य असफल नहीं होता. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है. खिलाड़ियों को इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी प्रतिभा निखारनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: पहले NGO बनाया, फिर खड़ी कीं 10 कंपनियां; राधास्वामी संगठन पर करोड़ों की ठगी के आरोप

उन्होंने राज्य सरकार पर खेल के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया और कहा कि राज्य का विकास ठप है. साथ ही नौकरी के मुद्दे पर सरकार को घेरा.

धनबाद सांसद ढुलू महतो ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए वे हमेशा तत्पर हैं. खिलाड़ियों को किसी तरह की कमी महसूस नहीं होने दी जायेगी. बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने भी राज्य सरकार पर खेल के प्रति उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया.

मौके पर प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रकाश सिंह, सुरेश साहू, संजीव अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, रुपेश सिन्हा, मौसम सिंह, अशोक मंडल, रमा सिन्हा, गौरचंद बाउरी, बच्चु राय, बलिराम चौहान, सुरेश महतो, सुभाष राय और धनेश्वर महतो समेत अन्य मौजूद थे.

आयोजन को सफल बनाने में अजय महतो, कृष्णा दास समेत टाइगर फोर्स के कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola