dhanbad news : सीसीएल अधिकारी के फ्लैट से नौ लाख की संपत्ति चोरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सरायढेला थाना क्षेत्र के कोलाकुसमा स्थित सुबाला गार्डेन निवासी सीसीएल के अधिकारी जयंत कुमार के बंद फ्लैट का ताला तोड़ चोरों ने नौ लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली.
विज्ञापन
धनबाद.
सरायढेला थाना क्षेत्र के कोलाकुसमा स्थित सुबाला गार्डेन निवासी सीसीएल के अधिकारी जयंत कुमार के बंद फ्लैट का ताला तोड़ चोरों ने नौ लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली. घटना की जानकारी मिलने पर वह बोकारो क जरीडीह से अपने फ्लैट पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.चोरों ने अलमारी तोड़ चुराये जेवर :
पीड़ित जयंत कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सीसीएल कथारा में पोस्टेड हैं और अपने परिवार के साथ फिलहाल बोकारो के जरीडीह में रह रहे हैं. सुबाला गार्डेन के ब्लॉक बी के फ्लैट नंबर 403 उनका है. गुरुवार की रात उनके बंद फ्लैट का ताला तोड़ कर चोरी की गयी. सुबह पड़ोसियों की नजर पड़ने पर फोन पर उन्हें सूचना दी गयी. जब वह फ्लैट पहुंचे तो देखा की अंदर के सभी दरवाजे खुले पड़े हैं. आलमारी टूटी हुई है और उसमें रखे नौ लाख रुपये के सोने के जेवर गायब हैं.सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना :
जयंत ने बताया कि अपार्टमेंट में एक गार्ड रहता है. यदि वह सजग रहता तो घटना नहीं होती. अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों की फुटेज मिली है, जिसे पुलिस को दिया गया है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन