बढ़ती ऊर्जा मांग के बीच कोयला आपूर्ति मजबूत करने की तैयारी, कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी व कोयला सचिव विक्रम देव दत्ता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए कोयला उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने पर जोर दिया है.

विज्ञापन

देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए भरोसेमंद और निर्बाध कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है. इसके लिए कोयला उत्पादन और डिस्पैच बढ़ाने के साथ बुनियादी ढांचे और कोयला वाशरी की क्षमता को मजबूत करना जरूरी है. यह बात कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने सोमवार को मंत्रालय, कोल इंडिया और उसकी अनुषंगी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कही.

विज्ञापन
Image

उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर जोर

मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि बढ़ती ऊर्जा मांग के अनुरूप कोयले की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ आधुनिक बुनियादी ढांचे और पर्याप्त वाशरी क्षमता विकसित करना जरूरी है. उन्होंने अधिकारियों को परिचालन दक्षता बढ़ाने और प्रमुख परियोजनाओं को निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश दिये.

उन्होंने कोयले की आपूर्ति शृंखला में आने वाली बाधाओं को दूर करने पर भी जोर दिया. बैठक में उत्पादन से लेकर डिस्पैच तक पूरी व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और बिजली क्षेत्र की बढ़ती मांग के अनुरूप कोयले की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई.

आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश

समीक्षा बैठक में कोयला उत्पादन, डिस्पैच, बुनियादी ढांचे और वाशरी क्षमता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गयी. अधिकारियों को कोयला आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए जरूरी कदम उठाने और परिचालन क्षमता का बेहतर इस्तेमाल सुनिश्चित करने को कहा गया.

ये भी पढ़ें: बिजलीघरों में कोयला संकट दूर करने की कवायद तेज, Coal India की लोडिंग पहुंची 305 रैक प्रतिदिन

बैठक में कोयला सचिव विक्रम देव दत्ता, कोल इंडिया चेयरमैन बी. साईंराम, बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल समेत कोल इंडिया की अन्य अनुषंगी कंपनियों के सीएमडी, निदेशक और संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola