सुदिव्य कुमार सोनू को कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि, OPS बहाली आंदोलन में भूमिका को किया याद
रणधीर वर्मा चौक पर शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि
झारखंड में ओपीएस बहाली और कर्मचारी हितों के लिए सुदिव्य कुमार सोनू के योगदान को याद करते हुए धनबाद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.
धनबाद. झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड इंप्लाइज फेडरेशन की प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. इसमें झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस दौरान वक्ताओं ने कर्मचारी हितों के लिए उनके योगदान को याद किया.

OPS बहाली आंदोलन में निभायी महत्वपूर्ण भूमिका
राज्य महासचिव उज्ज्वल तिवारी ने कहा कि झारखंड में पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली और नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) के आंदोलनों में सुदिव्य कुमार सोनू की महत्वपूर्ण और निर्णायक भूमिका रही थी. उन्होंने कहा कि कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर दिवंगत मंत्री हमेशा गंभीर रहे.
जिलाध्यक्ष जय होरो ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू कर्मचारियों और सरकार के बीच सेतु की भूमिका निभाते थे. उप महासचिव ब्रजेश भट्ट ने कहा कि कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर वे सदन में लगातार आवाज उठाते रहे.
ये भी पढ़ें: BCCL में HR मामलों की समीक्षा, विशेष अभियान 6.0 में ई-वेस्ट और क्वार्टरों पर रहेगा फोकस
बड़ी संख्या में कर्मचारी नेता रहे मौजूद
श्रद्धांजलि सभा में मो. इकबाल, प्रवीण कुमारी, अर्पिता चटर्जी, मुनमुन भट्टाचार्य, शिवेश झा, राकेश कुमार, संजय गिरी, प्रमोद सिंह चौधरी, नागेश्वर प्रजापति, गौतम सहाय, संध्या रानी, जगजीत कौर, प्रियंका कुमारी, पूजा प्रियदर्शिनी, सजल दे, दिनेश रजक, प्रकाश मिश्रा, चंद्रशेखर सिंह, प्रदीप, कौशलेंद्र तिवारी, रामकुमार आर्य, सोनू सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए