धनबाद में पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी तेज, सभी मतदान केंद्रों की प्रारूप सूची जारी
यह फोटो एआई से बनाई गई है
धनबाद में पंचायत चुनाव 2027 की तैयारियां तेज, मतदान केंद्रों की प्रारूप सूची जारी. मतदाता 8 सितंबर तक अपनी आपत्ति कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं.
त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2027 की तैयारियां धनबाद में तेज हो गयी हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंचायत सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों की प्रारूप सूची जारी कर दी. अब आम मतदाता, जनप्रतिनिधि और संबंधित क्षेत्र के नागरिक प्रस्तावित मतदान केंद्रों की सूची का अवलोकन कर सकेंगे.
आपके शहर में
ग्राम पंचायत से डीसी कार्यालय तक उपलब्ध रहेगी सूची
प्रशासन ने प्रारूप सूची को सभी ग्राम पंचायत कार्यालयों, प्रखंड कार्यालयों, अनुमंडल कार्यालयों और उपायुक्त कार्यालय में उपलब्ध कराया है. संबंधित क्षेत्र के मतदाता इन स्थानों पर जाकर अपने मतदान केंद्र की प्रस्तावित सूची की जांच कर सकते हैं.
समय सीमा के बाद दावा-आपत्ति पर विचार नहीं
प्रारूप सूची में किसी तरह की आपत्ति, दावा या सुझाव होने पर नागरिक, मतदाता और जनप्रतिनिधि 8 सितंबर 2026 तक संबंधित कार्यालय में लिखित आवेदन दे सकते हैं. निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त दावे और आपत्तियों पर विचार नहीं किया जायेगा.
प्रशासन के अनुसार समय सीमा में प्राप्त दावों और आपत्तियों का निष्पादन किया जायेगा. इसके बाद आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया पूरी कर मतदान केंद्रों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी.
अंतिम सूची के आधार पर आगे बढ़ेगी तैयारी
पंचायत चुनाव 2027 को लेकर मतदान केंद्रों की प्रारूप सूची का प्रकाशन चुनावी तैयारियों में अहम चरण माना जा रहा है. अंतिम सूची जारी होने के बाद उसी के आधार पर मतदान केंद्रों से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जायेगा.
प्रशासन ने मतदाताओं और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे प्रारूप सूची का अवलोकन कर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ति या सुझाव दर्ज कराएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए