सनराइज मसाले और प्रभात खबर के कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं ने की जमकर मस्ती, डांस और गुब्बारे फुलाकर पाया पुरस्कार
Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Nov 2024 12:45 AM
Dhanbad News
Dhanbad News: प्रभात खबर और सनराइज मसाला ने शनिवार को सूर्या हाइलैंड सिटी करमाटांड़ में सनराइज मसाला सुपर हिट शाम कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों, किशोरियों और बच्चों ने हिस्सा लिया.
Dhanbad News: धनबाद- प्रभात खबर और सनराइज मसाला ने शनिवार को सूर्या हाइलैंड सिटी करमाटांड़ में सनराइज मसाला सुपर हिट शाम कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने हिस्सा लिया. सबने कार्यक्रम की सराहना की और खूब मस्ती किया. इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया. बच्चों के लिए नृत्य, ड्राइंग प्रतियोगिता, पासिंग द बॉल, डांस कंपीटिशन का आयोजन किया गया था. वहीं महिलाओं के लिए पासिंग द बॉल, क्वायन होल्ड व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी. प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कार्यक्रम के अंत में पुरस्कृत किया गया.
बच्चों की प्रतियोगिता
नृत्य प्रतियोगिता
बच्चों के डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हर्षी को मिला है. मान्या को द्वितीय स्थान मिला है. वहीं राजश्री तीसरे नंबर पर रहीं. जबकि दुर्गा कुमारी को सांत्वना पुरस्कार मिला.
पासिंग द बॉल
पासिंग द बॉल गेम में अर्णव अंजू को प्रथम पुरस्कार मिला है. वहीं आदित्य को द्वितीय स्थान मिला. जबकि कुश तृतीय स्थान पर रहे.
म्यूजिकल चेयर
म्यूजिकल चेयर प्रोग्राम में मान्या को प्रथम स्थान मिला, दुविती को द्वितीय और कुश तृतीय स्थान पर रहे.
ड्राइंग प्रतियोगिता
ड्राइंग प्रतियोगिता में दुर्गा कुमारी को प्रथम स्थान मिला. विजय राज को द्वितीय और सिंपल कुमारी को तृतीय स्थान मिला.
महिलाओं के कार्यक्रम का परिणाम
पासिंग द बॉल
पासिंग द बॉल खेल में बिंदी पाठक प्रथम स्थान पर रहीं. खुशबू अग्रवाल द्वितीय और पुष्पा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं हैं.
म्यूजिकल चेयर
म्यूजिकल चेयर कार्यक्रम में प्रिया सिंह को प्रथम स्थान मिला है. वहीं उमा अग्रवाल द्वितीय और ज्योति कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं.
बैलून फुलाओ और फोड़ो प्रतियोगिता
बैलून फुलाओ और फोड़ो प्रतियोगिता में खुशबू अग्रवाल को प्रथम पुरस्कार मिला है. निक्की सिंह दूसरे स्थान पर रहीं. आकांक्षा, प्रिया, समीक्षा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया.
प्रभात खबर का जताया आभार
सोसाइटी के सीनियर सिटीजन अनीता शर्मा और रेणु उपाध्याय की ओर से विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. साथ ही इतने अच्छे आयोजन के लिए प्रभात खबर का आभार जताया गया. उन्होंने कहा कि प्रभात खबर सोसाइटी की महिलाओं और बच्चों को मंच देकर उनकी प्रतिभा को सामने ला रहा है. हम सबने खूब इंजॉय किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










