झारखंड में अब खुद कर सकेंगे स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री, पोस्ट ऑफिस की लंबी कतार से मिलेगी मुक्ति
सेल्फ बुकिंग कियोस्क मशीन
Post Office News: स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री करना अब काफी आसान हो जाएगा. अब लोग खुद ही स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कर सकेंगे. पोस्ट ऑफिस की लंबी कतार से लोगों को मुक्ति मिलेगी. धनबाद सहित झारखंड के चार प्रमुख शहरों रांची, जमशेदपुर और देवघर के प्रधान डाकघरों में आधुनिक सेल्फ बुकिंग कियोस्क मशीन स्थापित की जा रही है. स्टेशन रोड स्थित धनबाद प्रधान डाकघर में जल्द ही यह सुविधा शुरू होगी.
Post Office News: शोभित रंजन, धनबाद-धनबाद सहित झारखंड के चार प्रमुख शहरों रांची, जमशेदपुर और देवघर के प्रधान डाकघरों में आधुनिक सेल्फ बुकिंग कियोस्क मशीन स्थापित की जा रही है. स्टेशन रोड स्थित धनबाद प्रधान डाकघर में जल्द ही यह सुविधा शुरू होगी. इसके तहत कोई भी व्यक्ति स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री की बुकिंग स्वयं मशीन के माध्यम से कर सकेगा. ग्राहकों को तेजी से सेवा मिल सकेगी. यह मशीन धनबाद मुख्य डाकघर में लायी गयी है. जल्द ही इसे यहां इंस्टॉल कर दिया जायेगा, जिसके बाद लोग इसका इस्तेमाल कर सकेंगे.
आपके शहर में
खुद कर सकेंगे बुकिंग, खत्म होगी कतार
वरीय डाक अधीक्षक उत्तम कुमार सिंह ने बताया कि मशीन की स्थापना जल्द ही मुख्य डाक घर में की जायेगी. इसके बाद डाकघर आने वाले लोग इसका इस्तेमाल कर इसके माध्यम से पैकेट के वजन की जांच, शुल्क का भुगतान व रसीद निकाल सकते हैं. डाक सामग्री भी वहीं जमा कर सकते हैं. इससे कतार में नहीं लगता होगा. भविष्य में यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध कराने की योजना है.
ये भी पढ़ें: Women Success Story: मजदूर से बनीं उद्यमी, आज इलाके में है अपनी पहचान, झारखंड की एक महिला की कैसे बदली जिंदगी?
आईटी 2.0 से डाक सेवा और तेज
धनबाद जिले के डाकघरों में 22 जुलाई से आईटी 2.0 एप्लिकेशन लागू किया गया है. इसका इंस्टॉलेशन, सिस्टम माइग्रेशन और डेटा ट्रांसफर पूरा हो चुका है. अब सभी डाकघरों में डिजिटल पेमेंट की सुविधा शुरू हो गई है. इससे डाक सेवाएं तेज व सटीक होंगी, बेहतर ट्रैकिंग, पारदर्शी रिकॉर्ड व ग्रामीण इलाकों तक तकनीकी विस्तार संभव होगा.
ये भी पढ़ें: Ramdas Soren: ब्रेन स्ट्रोक के बाद कैसी है झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत? सीएम हेमंत सोरेन रख रहे नजर
ये भी पढ़ें: बोकारो के आस्था ज्वेलर्स लूटकांड में बड़ी सफलता, SIT ने बिहार से 4 को दबोचा, सोने के जेवरात समेत हथियार जब्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए