Dhanbad News: सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस हाई अलर्ट, तैनात होंगे अतिरिक्त सुरक्षा बल

Updated:
विज्ञापन

सरस्वती पूजा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस ने पूरी तैयारी की है. इस दौरान जिला के कई संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है.

विज्ञापन

सरस्वती पूजा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस ने पूरी तैयारी की है. इस दौरान जिला के कई संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस दौरान शहरी क्षेत्र के अलावा चिरकुंडा, झरिया, गोविंदपुर, बरवाअड्डा व अन्य स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है. सभी बल गुरुवार से अपने अपने क्षेत्र में तैनात हो जायेंगे. वहीं स्थानीय थाना की पुलिस सरस्वती पूजा व विसर्जन के दौरान हुडदंग करने वालों व असामाजिक तत्वों पर नजर बनाये रखेगी.

डीजे पर रहेगा प्रतिबंध, शोर-शराबे पर सख्ती

धनबाद पुलिस ने कहा कि सरस्वती पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. डीजे बजाने पर आयोजकों के साथ डीजे संचालक पर भी कार्रवाई होगी. वहीं रात 10 बजे के बाद लाउड स्पीकर या तेज संगीत बजाने पर रोक रहेगी.

नशा और असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर

पूजा पंडालों एवं उसके आसपास शराब या किसी भी प्रकार का नशा करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. नशे में पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola