ePaper

धनबाद रेल मंडल को पीएम मोदी देंगे 17500 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात

Updated at : 11 Mar 2024 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद रेल मंडल को पीएम मोदी देंगे 17500 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. वह 10 वंदे भारत एक्सप्रेस सहित अन्य रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत करेंगे.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. वह 10 वंदे भारत एक्सप्रेस सहित अन्य रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत करेंगे. 85 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास होना है.

इसमें से 17500 करोड़ की योजना धनबाद रेल मंडल की है. उक्त जानकारी एडीआरएम इंफ्रा अमित कुमार व सीनियर डीसीएम अमरेश कुमार ने रविवार को डीआरएम कार्यालय के सभागार में पत्रकारों को दी. उन्होंने बताया : धनबाद रेल मंडल की 11 स्थानों पर शिलान्यास कार्यक्रम किया जाना है. इसकी तैयारी चल रही है. इन योजनाओं से धनबाद रेल मंडल को नई ऊंचाई मिलेगी.

कोडरमा में होगा समारोह

कोडरमा स्टेशन समेत 11 जगहों पर उद्घाटन व शिलान्यास समारोह हाेगा. धनबाद रेल मंडल की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है. इन जगहों पर सांसद, विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा रहा है. कोडरमा में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी मौजूद रहेंगी. रांची से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को कोडरमा स्टेशन पर मंत्री झंडी दिखायेंगी.

Also Read : आज हटिया पहुंचेगा रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन का रैक, 12 मार्च को PM मोदी करेंगे शुभारंभ

कहा क्या होना है

धनबाद रेल मंडल के अलग-अलग स्टेशनों पर वन स्टॉप वन प्रोडक्ट स्टॉल लगाया गया है. हर एक स्टॉल पर चार लाख 80 हजार रुपये खर्च किये गये हैं. इसे कोडरमा, पहाड़पुर, परसाबाद, हजारीबाग रोड, गोमो, कतरासगढ़, प्रधानखांटा, बरकाकाना, गोमिया, रांची रोड, टोरी, लातेहार, डालटेनगंज, नगर उटांरी, रेनुकूट, सिंगरौली में तैयार होना है.

इन योजनाओं का होना है शिलान्यास

  • गति शक्ति के तहत 55.76 करोड़ की लागत से हर्ल में कार्गो टर्मिनल बनना है. इसके लिए पूर्व में लाइन दोहरीकरण समेत अन्य कार्य का शिलान्यास किया गया है.
  • नॉर्थ उरीमारी जीसीटी पतरातू में 538 करोड़ रुपये की लागत से गति शक्ति कार्गो टर्मिनल तैयार होगा.
  • पतरातु-सोननगर में 3471.24 करोड़ की लागत से थर्ड लाइन बिछायी जायेगी.
  • 769.27 करोड़ की लागत से रमना से सिंगरौली तक लाइन दोहरीकरण का कार्य होना है.
  • बिल्ली में 2.50 करोड़ की लागत से गुड्स शेड का निर्माण होगा.
  • जयंत सिलो एनसीएल के जीसीटी शक्तिनगर में 746 करोड़ की लागत से गति शक्ति कार्गो टर्मिनल बनाया जायेगा समेत अन्य शामिल है.

Also Read : रांची-बनारस वंदे भारत ट्रेन का क्या है रूट और समय, ये है लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola