वॉलीबॉल एवं वुशु प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाले खिलाड़ी सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

डीएवी स्कूल के राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वॉलीबॉल एवं वुशु प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले डीएवी स्कूल कथारा के प्रतिभागियों को गुरुवार को प्रार्थना सभा में प्राचार्य सह झारखंड जोन-जी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी विपिन राय ने प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन

कथारा. डीएवी स्कूल के राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित वॉलीबॉल एवं वुशु प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले डीएवी स्कूल कथारा के प्रतिभागियों को गुरुवार को प्रार्थना सभा में प्राचार्य सह झारखंड जोन-जी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी विपिन राय ने प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया. वर्ष 2023-24 में विद्यालय की अंडर 14 एवं अंडर-19 बालक वॉलीबॉल टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था. साथ ही छात्र अमन नोनिया ने वुशु प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम कर स्कूल के गरिमामयी इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप डीएवी सीएमसी द्वारा 5100 की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की गयी थी. प्राचार्य विपिन राय ने प्रोत्साहन राशि प्रदान करते हुए विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. सीसीएल कथारा क्षेत्र के जीएम डीके गुप्ता ने भी उपलब्धि पर हर्ष जताया एवं समस्त विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर खेलकूद शिक्षक रंजीत कुमार सिंह, शिव प्रकाश सिंह, राहुल कुमार, वरीय शिक्षक पीएन चौधरी, जितेंद्र दूबे, एके गोस्वामी, पंकज कुमार सहित कई शिक्षक उपस्थित थे. संचालन व धन्यवाद ज्ञापन सीसीए विभाग के बबलू कुमार दसौंधी ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola