Dhanbad News : दिव्यांग दिवस पर खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Published by : NARAYAN CHANDRA MANDAL Updated At : 03 Dec 2025 8:01 PM

विज्ञापन

Dhanbad News : दिव्यांग दिवस पर खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन

Dhanbad News : बुधवार को दिव्यांग शक्ति फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से विश्व दिव्यांग दिवस सोनारडीह स्थित टंडाबाड़ी प्रधान कार्यालय प्रांगण में एकदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता अशोक कुमार भुइयां एवं संचालक गोवर्धन रजक ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड राज्य दिव्यांगता सलाहकार बोर्ड के सदस्य मो हारून रशीद, मुखिया भीम लाल रजक, दिव्यांग समाजसेवी सुरेश प्रसाद यादव एवं झारखंड आंदोलनकारी दिनेश आजाद उपस्थित रहे. ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. जरूरतमंद दिव्यागों के बीच कंबल वितरण भी किया गया. तैराकी राष्ट्रीय स्तर के दिव्यांग खिलाड़ी राजकुमार रवानी, सुनील वर्मा, रमेश महतो एवं कोकिल महतो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक राज कपूर महतो, अध्यक्ष अशोक भुइयां, सचिव गोवर्धन रजक, कोषाध्यक्ष आशा देवी, उप सचिव अजय कुमार पासवान, रमेश महतो, राजकुमार, भोला भुइयां, लखन भुइयां, सूरज कुमार, गोविंद नुनिया, देबू दास आनंद प्रसाद, पूजा देवी, दीपक महतो, सुरेश यादव, श्याम सुंदर कुमार, निरंजन कुमार, अरुण कुमार विश्वकर्मा, तिलक कुमार, पूर्णिमा देवी, ममता कुमारी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola