Dhanbad News: भर्ती के साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का होगा रजिस्ट्रेशन

Updated:
विज्ञापन

एसएनएमएमसीएच में अगले सप्ताह से शुरू होगी नयी व्यवस्था. इसके तहत आयुष्मान मित्र मरीज के बेड तक पहुंचेंगे और उनका गोल्डन कार्ड बनायेंगे.

विज्ञापन

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अस्पताल प्रबंधन ने बड़ा कदम उठाया है. इसके तहत अब यहां भर्ती होने के साथ ही मरीजों का आयुष्मान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन किया जायेगा. इसके लिए आयुष्मान मित्र स्वयं मरीज के बेड तक पहुंचेंगे और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करेंगे. यह व्यवस्था अगले सप्ताह से लागू होगी. योजना के तहत मरीज को इलाज की सभी सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध करायी जायेंगी. इसमें भर्ती शुल्क, जांच, ऑपरेशन, इलाज और दवा तक शामिल हैं.

जागरूकता के अभाव में बड़ी संख्या में मरीज नहीं ले पाते लाभ

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जागरूकता के अभाव, लंबी प्रक्रिया व भीड़ के कारण पात्र होने के बावजूद बड़ी संख्या में मरीज, आयुष्मान योजना के तहत समय पर रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाते हैं. इस समस्या को दूर करने के लिए यह नयी व्यवस्था लागू की जा रही है. इसके तहत आयुष्मान मित्र मरीज से राशन कार्ड मांगेंगे. राशन कार्ड के आधार पर मरीज का आयुष्मान रजिस्ट्रेशन कर गोल्डन कार्ड तैयार किया जायेगा. वहीं मरीजों के पास पहले से आयुष्मान कार्ड हैं, उनकी जानकारी भी सिस्टम में अपडेट की जायेगी.

प्रति बेड 25 हजार रुपये सालाना अर्जित करने का लक्ष्य

स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग से वित्तीय वर्ष 2025-26 में एसएनएमएमसीएच प्रबंधन को विभिन्न स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मरीजों का इलाज कर प्रति बेड सालाना 25 हजार रुपये अर्जित करने का लक्ष्य मिला है. यह राशि मरीजों के इलाज के एवज में बीमा कंपनियों से मिलने वाली क्लेम पर आधारित है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola