राजधानी एक्सप्रेस में यात्री की मौत, गया से हावड़ा जा रहा था
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
मृतक की पहचान डेहरी ऑन सोन, रोहतास निवासी अमित कुमार सिंह (31) के रूप में हुई
विज्ञापन
धनबाद.
दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस में बुधवार को एक यात्री की मौत हो गयी है. उसकी पहचान डेहरी ऑन सोन, रोहतास निवासी अमित कुमार सिंह (31) के रूप में हुई है. धनबाद आरपीएफ को सूचना मिली की ट्रेन संख्या 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस के कोच बी4 के सीट नंबर 42 पर एक व्यक्ति बेहोशी की स्थिति में पड़ा हुआ है. जानकारी मिलने के बाद ट्रेन के धनबाद स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ को ट्रेन में अचेत अवस्था में युवक मिला. मामले की जानकारी रेल अस्पताल को दी गयी.जांच में मृत मिला युवक :
जानकारी मिलने पर रेलवे हॉस्पिटल कि डॉ अलका सिंह वहां पहुंची. चिकित्सकों ने उक्त युवक को मृत घोषित किया गया. उसके पास कोई टिकट नहीं पाया गया.
घर से फाेन आने पर हुई पहचान:
ऑन ड्यूटी टीटीई अर्जुन शर्मा ने मुख्यालय हावड़ा से पूछने पर बताया कि अमित कुमार नामक युवक गया से हावड़ा के लिए यात्रा कर रहा था. उसके मोबाइल पर उनके परिजन द्वारा कॉल करने पर उसकी पहचान हुई. परिजनों ने बताया कि वार्ड नंबर 27 बिरन बीघा सूर्य मंदिर के पूर्व डेहरी ऑन सोन रोहतास का वह रहने वाला है. कुछ काम से हावड़ा जा रहा था.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन