निजी हाथों में होगी सात स्टेशनों की पार्सल हैंडलिंग

Updated:
विज्ञापन

रेलवे की ओर से टेंडर की प्रक्रिया की गयी है. 30 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे निविदा खोली जायेगी निविदा.

विज्ञापन

धनबाद रेल मंडल के सात स्टेशनों की पार्सल हैंडलिंग का काम तीन साल के लिए निजी हाथों में सौंपा जायेगा. इसके लिए रेलवे की ओर से प्रक्रिया की गयी है. इसमें शक्ति नगर, सिंगरौली, चोपन, गढ़वा रोड, डालटनगंज, बरकाकाना और कोडरमा रेलवे स्टेशन शामिल हैं.

30 तक भरी जायेगी निविदा :

इसकी निविदा 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक भरी जा सकती है. 12.30 बजे निविदा खोली जायेगी. इसका आरक्षित मूल्य 62 लाख 77 हजार 812 रुपये तय किया गया है. अधिक मूल्य तय करने वाले को काम सौंपा जायेगा.

संवेदक के हाथों में रहता है पार्सल कार्य :

संवदेक ही पार्सल का काम करते हैं. टर्म पूरा होने के बाद फिर से निविदा की प्रक्रिया की जा रही है. इसमें पार्सल की पूरी हैंडलिंग का काम शामिल है. सातों स्टेशनों पर कार्य को किया जाना है. पार्सल लेने वाले को तय राशि का भुगतान करना होगा. बयाना राशि एक लाख 25 हजार रुपये तय किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola