Dhanbad News:पेंट लदा कंटेनर पलटा, चालक घायल, लाखों की क्षति
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Nov 2024 1:00 AM
Dhanbad News:मोहलबनी स्थित बिरसा पुल सीआइएसएफ चेक पोस्ट के पास सोमवार को पूर्णिया से जमशेदपुर जा रहा पेंट लदा कंटेनर (जेएच02सीए7080) पलट गया.
Dhanbad News:सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहलबनी, बिरसा पुल सीआइएसएफ चेक पोस्ट के पास सोमवार को बिहार के पूर्णिया से जमशेदपुर जा रहा पेंट लदा कंटेनर (जेएच02सीए7080) अचानक पलट गया. घटना में चालक विजय सिंह घायल हो गया. सूचना मिलने पर सुदामडीह पुलिस पहुंची और घायल चालक विजय सिंह को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. चालक ने बताया किया हाइवा द्वारा चकमा दिये जाने से यह घटना हुई. कंटेनर में लगभग 25-30 लाख रुपये का नेरोलेक कंपनी का पेंट लोड है. घटना से 70 प्रतिशत पेंट खराब हो गया. पुलिस कंटेनर को सीधा करने में जुटी है.
सूमो के धक्के से डिगवाडीह में वृद्ध घायल
जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत झरिया-सिंदरी मार्ग पर डिगवाडीह सोमवार की रात सड़क दुर्घटना में परघाबाद बस्ती निवासी मनोज कुमार (60 ) घायल हो गये. लोगों ने उन्हें बीसीसीएल के जेलगोड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. मनोज साइकिल से घर जा रहे थे. इसी दौरान सूमो का टायर फटने से वृद्ध को धक्का मार दिया. सूचना मिलने पर झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










