Dhanbad News: बराकर में ओवरहेड तार टूटा : राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
Updated at : 08 Mar 2026 1:48 AM (IST)
विज्ञापन

Dhanbad News: हावड़ा-धनबाद रेल खंड पर साढ़े पांच घंटे ठप रहा परिचालन
विज्ञापन
Dhanbad News: हावड़ा-धनबाद रेल खंड पर साढ़े पांच घंटे ठप रहा परिचालनDhanbad News: आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत बराकर में ओवरहेड तार टूटने के कारण साढ़े पांच घंटे आसनसोल-धनबाद अप रेलवे लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. शाम चार बजे तार टूटने की घटना के बाद ट्रेनों को जहां-तहां रोक दी गयी. मरम्मत के बाद रात करीब 9.30 बजे के बाद परिचालन सामान्य हुआ. इसके कारण पश्चिम बंगाल से आने वाली कई ट्रेनें जहां-तहां फंसी रहीं. इससे यात्री परेशान रहे.
यात्रियों ने कुल्टी स्टेशन पर किया हंगामा
ट्रेनों को जहां-तहां रोके जाने के कारण यात्रियों को घंटों भूखे-प्यासे रहना पड़ा. इससे आक्रोशित यात्रियों ने कुल्टी स्टेशन पर हंगामा किया. रात में रेलवे की टीम घटनास्थल पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया. मरम्मत पूरी होने के बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया.कौन-कौन ट्रेनें फंसी रहीं
ट्रेन संख्या 12301 हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस देर शाम 7.13 बजे आसनसोल स्टेशन पहुंची थी. रात 9.30 बजे यह ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई. 12313 सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस शाम 7.30 बजे आसनसोल पहुंची थी. रात में लाइन चालू होने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया. 11448 शक्तिपुंज एक्सप्रेस सीतारामपुर में शाम 4 बजे से फंसी हुई थी. 19414 कोलकाता-अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस करीब चार बजे से आसनसोल में खड़ी रहीं. 63555 आसनसोल-बरकाकाना मेमू आसनसोल में शाम करीब चार बजे से खड़ी रही. 63543 आसनसोल-गोमो मेमू आसनसोल में फंसी रही. 13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस कुल्टी में चार बजे समेत अन्य ट्रेनें फंसी रहीं. रात 9.30 बजे रवाना हुई.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




