डीजल के साथ रंगेहाथ पकड़ाया युवक, भेजा गया जेल

डीजल के साथ गिरफ्तार
झरिया. झरिया पुलिस व बस्ताकोला सीआइएसएफ ने छापेमारी पर राजापुर चेकपोस्ट से 35 लीटर डीजल के साथ रंगेहाथ राज घोष को गिरफ्तार किया. राजापुर पीओ के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया. बताया जाता है कि सोमवार की सुबह झरिया थाना के एसआइ प्रदीप टुडू व बस्ताकोला सीआइएसएफ के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर धनसार नई दिल्ली निवासी सुधीर घोष के पुत्र राज घोष को राजापुर चेकपोस्ट के समीप दो गैलन में करीब 35 लीटर डीजल के साथ धर दबोचा. इस पुलिसिया कार्रवाई के बाद से क्षेत्र में डीजल चोरों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. इधर झरिया थानेदार सह इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार ने बताया कि राजापुर के अधिकारियों द्वारा कई बार सूचना दी गयी थी. इसी आलोक में सीआइएसएफ के साथ पुलिसिया कार्रवाई की गयी. उसमें डीजल के साथ आरोपी को पकड़ा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










