मारपीट में घायल युवक की अस्पताल में मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
गत 20 मार्च को तोपचांची में हुई मारपीट के मामले में शुक्रवार को एक घायल व्यक्ति की मौत हो गयी.
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर 20 मार्च को हुई थी घटना
आपके शहर में
विज्ञापन
तोपचांची. तोपचांची थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित लेदाटांड़ गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट में घायल मोहम्मद एहतसाम अंसारी की आठ दिनों बाद निजी अस्पताल में शुक्रवार को मौत हो गयी. मृतक के परिजन व ग्रामीण पोस्टमार्टम के बाद एहतशाम का शव लेकर तोपचांची थाना पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. थानेदार संजय कुमार ने आश्वस्त किया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द आरोपियों को जेल भेजा जायेगा. पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन शव घर ले गये.
नौ नामजदों पर केस दर्ज : 20 मार्च को लेदाटांड़ गांव के समीप जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी. घटना में एहतशाम सहित कई घायल हो गये थे. इधर, मृतक के पिता अब्दुल सलाम अंसारी ने तोपचांची थाना में मो महमूद अंसारी, शानदार अंसारी, दिलदार अंसारी, सनाउल अंसारी, तसरुदीन अंसारी, खुर्शीद अंसारी, अशरफ अंसारी, दिलशाद अंसारी, शमसुद्दीन अंसारी समेत नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन