सेंद्रा चेकपोस्ट पर पकड़ाया एक लाख 97 हजार 500

Updated:
विज्ञापन

सेंद्रा चौक पर पैसे बरामद किये गये

विज्ञापन

लोयाबाद.

लोयाबाद थाना क्षेत्र के सेंद्रा चेकपोस्ट में सोमवार को पुलिस ने जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक के पास से एक लाख 97 हजार पांच सौ रूपए नगदी जब्त किया. जब्त रूपए की पुलिस जांच कर रही है. पुलिस ने रूपए ले जा रहे निचितपुर कतरास निवासी प्रिंस कुमार चौरसिया से पुछताछ की.पूछताछ में 19 वर्षीय प्रिंस ने बताया कि वह डेयरी दूध का कारोबार करता है. लोयाबाद के एटीएम मे पैसे जमा करने के लिए ले जा रहा था. तभी सेन्द्रा मे चेकपोस्ट पर पुलिस ने पकड़ लिया.चुनाव के मद्देनजर सेंद्रा में बनाए गए चेकपोस्ट पर दंडाधिकारी अक्षय कुमार और एएसआई दिग्विजय नारायण सिंह की निगरानी में पुलिस द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी.शाम के करीब पांच बजे जांच के दौरान कतरास से मोटरसाइकिल पर काले बैग मे रूपए ले जा रहा था.पुलिस ने बैग को जब खोल कर देखा गया तो उसमें पैसे बरामद हुए.लोयाबाद थानेदार सत्यजीत कुमार ने बताया कि जांच के दौरान दंडाधिकारी की मौजूदगी में पैसे जब्त की गयी है.पैसो से संबंधित विवरण मांगा गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola