ईद-उल-जोहा 17 को, सात जोन में बंटा धनबाद

Updated:
विज्ञापन

सोमवार सुबह छह बजे से 24 घंटे तक कार्यरत रहेगा कंट्रोल रूम

विज्ञापन

विशेष संवाददाता, धनबाद.

ईद-उल-जोहा (बकरीद) को शांति, सौहार्दपूर्ण व हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने को लेकर धनबाद जिला को सात जोन में बांटा गया है. सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी एवं वरीय पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गयी है. इस संंबंध में उपायुक्त माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन तथा अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) हेमा प्रसाद ने संयुक्त आदेश जारी किया है. सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा सभी थाना व ओपी में पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे. साथ ही विशेष निगरानी के लिए क्यूआरटी का भी गठन किया है. जिले को जिन सात जोन में बांटा गया है उनमें कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर एवं टुंडी जोन शामिल हैं.

17 की सुबह से काम करेगा जिला नियंत्रण कक्ष :

ईद-उल-जोहा के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष 17 जून को सुबह छह बजे से 18 जून की सुबह छह बजे तक कार्यरत रहेगा. अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक जिला नियंत्रण कक्ष के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे. जिला नियंत्रण कक्ष की दूरभाष संख्या 2311217, 2311807, 112 व 100 है.

सभी थाना व ओपी में रहेंगे दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी :

ईद-उल-जोहा को लेकर धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, झरिया, जोरापोखर, सुदामडीह, पाथरडीह, तिसरा, सिंदरी, बलियापुर, केंदुआडीह, पुटकी, लोयाबाद, जोगता, कतरास, राजगंज, महुदा, मधुबन, बरोरा, तेतुलमारी, बाघमारा, तोपचांची, हरिहरपुर, बरवाअड्डा, गोविंदपुर, टुंडी, पुर्वी टुंडी, मनियाडीह, निरसा, चिरकुंडा थाना तथा भूली ओपी, घनुआडीह, बोर्रागढ़, भौंरा, लोदना, अलखडीहा, गौशाला, मुनिडीह, भागाबांध, अंगारपथरा, कपूरिया, रामकनाली, गोंदुडीह, खरखरी, ईस्ट बसुरिया, सोनारडीह, धर्माबांध, कालूबथान, कुमारधुबी, मैथन, गलफरबाड़ी, खरखरी, भाटडीह एवं पंचेत ओपी में पुलिस पदाधिकारियों के साथ दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे. संयुक्त आदेश में अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, साइबर थाना को सोशल मीडिया व विभिन्न तरह के व्हाट्सएप ग्रुप आदि पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है. वहीं साफ-सफाई एवं निर्बाध रूप से पानी-बिजली आपूर्ति करने का आदेश दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola